📅 Sunday, 06 September 2026 | 05:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 26°C (बारिश)
मध्य प्रदेश

लाड़ली बहनों के खाते में 3000 रू और 450 रू. में गैस सिलेण्डर दे प्रदेश की भाजपा सरकार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

📅 12 January 2024, 01:02 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लाड़ली बहनों के खाते में 3000 रू और 450 रू. में गैस सिलेण्डर दे प्रदेश की भाजपा सरकार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
लाड़ली बहनों के खाते में 3000 रू और 450 रू. में गैस सिलेण्डर दे प्रदेश की भाजपा सरकार : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

शिवपुरी :

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने निर्धारित सघन दौरे के तीसरे दिन आज जौरा, सबलगढ़, विजयपुर, पोहरी और शिवपुरी पहुंचे, जहां कांग्रेसजनों ने स्नहे और सम्मान के साथ उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी श्री पटवारी के साथ उपस्थित रहे। नेतात्रय ने उक्त स्थानों पर कांग्रेसजनों के साथ बैठकें कर संबोधित किया और कांग्रेस संगठन, लोकसभा चुनाव तथा राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही 14 जनवरी से 20 मार्च तक आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की।

पटवारी ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से कहा था कि उनका वचन पत्र गीता और रामायण है, किंतु उनके द्वारा एक भी शब्द पिछले एक महीने में इन गीता और रामायण से बांचा नहीं गया है और न ही उस पर अमल किया गया। लाड़ली बहनों के खाते में 3000 रुपए डालने की बात की थी, लेकिन 1200 रू. पर ही जा टकी है सरकार, क्योंकि सरकार ने जो कहा है, उस राह पर चलना नहीं चाहती।

मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार केंद्र के रिमोर्ट कंट्रोल से चल रही है। भाजपा ने मप्र में सरकार बनने पर धान खरीदी के लिए 3100 देने, गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने की घोषणा की, लेकिन उसपर भी अमल नहीं हो रहा है। यह सरकार प्रदेश की जनता के साथ पिछले 18-20 साल से केवल छलावा करती आ रही है।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेसजनों में जोश और उत्साह है, जनता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह है। विधानसभा चुनाव में जो परिणाम आये हैं उससे प्रदेश की जनता ही नहीं हर जिम्मेदार व्यक्ति पूरी तरह हतप्रभ है। हम सभी ‘मैं नहीं हम’ की भावना से मिलकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ होने जा रही है सभी को मिलकर इस यात्रा को सफल और प्रभावी बनाना है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उपनेता हेमंत कटारे ने कहा कि हमें विपक्ष की जिम्मेदारी मिली है और हम उसे पूरी निष्पक्षता के साथ निभाएंगे। जनहित के मुद्दों से यदि सरकार भागती है तो हम जनता की आवाज बनकर सदन से सड़क तक उनके न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें