📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,450 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

रिटायर्ड IAS ससुर ने की शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश : IG से पीड़िता ने की शिकायत

📅 10 May 2022, 10:43 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रिटायर्ड  IAS ससुर ने की शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश : IG से पीड़िता ने की शिकायत
रिटायर्ड IAS ससुर ने की शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश : IG से पीड़िता ने की शिकायत

सतना : मध्य प्रदेश में एक महिला ने अपने रिटायर्ड IAS पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उनके ससुर उनपर दबाव बना रहे हैं कि वो उनके साथ शारीरीक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि 24 नवंबर 2021 को रिटायर्ड आईएएस ने अपने बेटे की शादी भोपाल के एक होटल में मेरे साथ की थी। महिला का कहना है कि शादी के अगले ही दिन उन्हें पता चला कि उनके पति शारीरिक रूप से अक्षम हैं।

महिला ने कहा कि सुसराल वालों ने शादी से पहले यह बात छिपाई 

इस संबंध में पीड़िता ने अपनी शिकायत भोपाल में आईजी और डीआईजी से की है। महिला का कहना है कि पति के नपुंसक होने की सच्चाई का पता चलने के बाद उनके ससुर ने उनके साथ शारीरीक संबंध बनाना चाहा और जब वो इसमें कामयाब नहीं हुए तब उन्होंने उनके चरित्र पर सवाल खड़े कर दिये। पीड़िता के मुताबिक पति ने भी उनका साथ नहीं दिया। महिला ने सुसराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के दो दिन बाद ही मुझसे 7 लाख रुपए नगद और फॉर्च्युनर गाड़ी की मांग की गई। रोजाना मारपीट की जाने लगी।

Retired ias officer tried to rape

पीड़िता का कहना है कि सुसराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। हालांकि, इस मामले में सुसराल वालों की तरफ से महिला के सभी आरोपों को निराधार बताया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत को सुनने के बाद अब मामले की जांच की जा रही है.

दोनों पक्षों के आरोपों की हो रही है जांच : SP

SP सतना धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप हैं। पीड़िता का आरोप दहेज प्रताड़ना, शारीरिक व मानसिक शोषण से संबंधित है। पीड़िता ने अपने पति को शारीरिक रूप से वैवाहिक जीवन के लिए अक्षम भी बताया है। मामले में मैहर में परिवार को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां बात नहीं बन पाई। सतना के मानवी परिवार परामर्श केंद्र में भी काउंसिलिंग चल रही है। फैमिली कोर्ट का आदेश मंगवाया गया है,उसका अध्ययन करके आगे कार्रवाई की जाएगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें