राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंच का खरगोन में छाया फ़ाग महोत्सव
खरगोन :
राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज खरगोन में संगठन के प्रमुखजनो ने फाग महोत्सव का आयोजन किया. राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज खरगोन महिला मंच ज़िला अध्यक्ष जया पांडे, उपाध्यक्ष पूर्णिमा जोशी, सचिव मेघा जोशी, संगठन मंत्री रश्मि त्रिपाठी ने पालीवाल वाणी को बताया कि राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज खरगोन की टीम का गठन कुछ समय पहले ही हुआ है, जब से संगठन हमारी आवाज बनकर सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक उत्थान में भागीदारी निभा रहा हैं.
इसी कड़ी में होली के पूर्व मातृशक्तियों ने खरगोन में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सैंकड़ो मातृशक्तियों ने भागीदारी निभाते हुए होली खेले रघुवीरा, राम के हाथ कनक पिचकारी, यशु हाथ अबीर झोली, रंग डारो, रंग डारो, रंग डारो श्याम खेले होली, रंग डारो, गोविंदा आला रे आला, जरा रंग तो डाल नंदलाला आदि भजनों पर खूब नृत्य कर फाग में भरपूर आनंद लिया. जिसमें गुलाल और फूलो की होली खेली गई. यह कार्यक्रम सभी मातृशक्ति की सहभगिता से संपन्न हुआ.
राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज खरगोन की टीम को अंजली संजय शुक्ला (विधायक), पूर्व राज्यमंत्री पंडित योगेन्द्र महंत, अनु वाचपाई, प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी, संदीप शुक्ला, अनिता जोशी, नीता शर्मा आदि ने सफल आयोजन पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी.


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जारी...
राजा महांकाल की अगवानी में दुल्हन सी सजी अवंतिकापूरी : आ रहें हैं...महाराजाधिराज-शाही सवारी के उत्साह के तो कहने ही क्या?