📅 Tuesday, 06 October 2026 | 08:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

मां की ममता शर्मसार : झाड़ियों में मिला नवजात का शव

📅 28 November 2023, 01:11 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मां की ममता शर्मसार : झाड़ियों में मिला नवजात का शव
मां की ममता शर्मसार : झाड़ियों में मिला नवजात का शव

अजयारविंद नामदेव

शहडोल : मां को हमेशा भगवान का स्थान दिया गया है, लेकिन कभी-कभी मां ही अपने बच्चे को जन्म देते ही मार देती है। ऐसा कोई सपने में भी नहीं सोच सकता। लेकिन ऐसा ही मामला शहडोल जिले से सामने आया है। जहां बच्ची के पैदा होते ही निर्दयी मां ने लोक-लज्जा के डर से उसे कपड़े में लपेटकर झाड़ियों पर फेंक दिया। लोगों की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

दरअसल, यह पूरा मामला जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के पूर्णांक तालाब के पास का है। ग्रामीणों ने जब झाड़ियों में नवजात का शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मर्चुरी में रखा दिया है। झाड़ियों में नवजात बच्ची की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

बता दें कि जहां लड़कियों को लेकर सरकार कई याेजनाएं चला रही है। साथ ही समाज को जागरूक भी किया जा रहा है बेटियों को बोझ न समझे। लेकिन इसके बाद भी कई लोग बेटियों को बोझ समझते हैं और उसे पैदा होते ही या तो मार देते हैं या फिर फेंक देते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें