📅 Monday, 14 September 2026 | 11:25 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,490 🥈 चांदी (1kg): ₹215,500 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
मध्य प्रदेश

श्री बालाजी एकेडेमी कन्नौद में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति एवं उत्साह के साथ ध्वजारोहण

📅 16 August 2026, 04:42 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री बालाजी एकेडेमी कन्नौद में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति एवं उत्साह के साथ ध्वजारोहण
श्री बालाजी एकेडेमी कन्नौद में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति एवं उत्साह के साथ ध्वजारोहण

कन्नौद रिपोर्टर : विनोद भूतडा 

कन्नौद. कल स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री बालाजी एकेडेमी, कन्नौद में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम श्री श्री 1008 स्वामी जी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ.

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ. इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं मार्च पास्ट की शानदार प्रस्तुतियां दीं.विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मनमोह लिया. संस्था की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.

इस अवसर पर संस्था के संचालक श्री गोविन्द गर्ग ने संक्षिप्त उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया. वहीं प्राचार्य श्री राम बैरागी ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें