📅 Tuesday, 15 September 2026 | 05:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,400 🥈 चांदी (1kg): ₹237,900 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
मध्य प्रदेश

वर्षों से धरती का श्रृंगार कार्यक्रम संपन्न : अध्यक्ष श्री इंद्रमण भाटिया जी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण

📅 31 July 2026, 09:58 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वर्षों से धरती का श्रृंगार कार्यक्रम संपन्न : अध्यक्ष श्री इंद्रमण भाटिया जी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण
वर्षों से धरती का श्रृंगार कार्यक्रम संपन्न : अध्यक्ष श्री इंद्रमण भाटिया जी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण

जबलपुर.

जबलपुर समाजसेवी संजय भाटिया में जानकारी देते हुए बताया पंजाबी महासंघ जबलपुर के तत्वाधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 12 जुलाई से 02 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर विशाल वृक्षारोपण निरंतर कार्य चल रहा हैं. इसी श्रृंखला में आज तिलहरी हाईवे सालीवाडा जनता डेरी के पास अध्यक्ष श्री इंद्रमण भाटिया जी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण किया गया.

कार्यक्रम में श्री रिकुंज विज अध्यक्ष नगर निगम मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए व अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में वृक्षों को पुत्रों- पुत्रीयों के समान बताया. डॉ. बीके दान एवं डॉ शशिकांत सेठी जी ने बेटर विशिष्ट अतिथि अपने उद्बोधन में वृक्षों को ऑक्सीजन मशीन की संज्ञा देते हुए वृक्षारोपण का महत्व बताया.

राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के भूतपूर्व युवा अध्यक्ष नितिन भाटिया ने धरती मां के श्रृंगार वृक्ष और पुष्पों को बताया. वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रभारी श्री राकेश महाजन ने वृक्ष लगाने का महत्व बताया और अपने आसपास का वातावरण हरित व ऑक्सीजन पूर्ण रखने के लिए सभी से अपने जन्म दिवस पर एक वृक्ष आवश्यक रूप से लगाने हेतु आग्रह किया.

इस वृक्षारोपण के पंजाबी महासंघजबलपुर के आनेकों पदाधिकारी एवं आजीवन सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था सचिव श्री अरविंद नैय्यर, प्रवीण गुलाटी,  महिला विंग अध्यक्ष नीता नारंग,जोगेश भाटिया, वरुण सचदेवा, संजय चड्डा, वरुण नैय्यर, विभा भाटिया, बबलू भाटिया, मधु भाटिया, दीपक चंडोक, ओमप्रकाश खत्री, रचना भाटिया, सुषमा कोहली, नैना कपूर, शैलेंद्र कपूर, संजीव विज, संजय भाटिया, मनोज नारंग, डम्पी कोहली, संजय अग्रवाल, सुनील मेहता, किरण मल्होत्रा, सतीश वर्मा, देवेंद्र मल्होत्रा, अतुल अरोरा, संदीप बत्रा, धीरज सभरवाल, अजय चड्ढा, नीरज भसीन, आदि मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें