Monday, 16 March 2026

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की चपेट में..

Paliwalwani
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की चपेट में..
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की चपेट में..

भोपाल| मध्यप्रदेश में भी कोरोना वायरस के नए नए केस सामने आ रहे हैं| आम से लेकर खास तक हर व्यक्ति इस भीषण महामारी की चपेट में आ रहा है| उधर शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सबको अपने कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर दी है, साथ ही अपने संपर्क मे आए सभी साथी से एहतियात के तौर पर सावधानी रख होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी है|

उन्होने अपने ट्वीट मे कहा है की -

मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं ।

मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें । मेरे निकट संपर्क वाले कोरेंनटाइन में चले जाएं ।

मैं कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन कर रहा हूं । डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को कोरेनटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा । मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है । 

मैंने कोरोना से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए लेकिन समस्याओं को लेकर के लोग मिलते ही थे । मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले वह अपना टेस्ट करवा ले  ।

कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है । कोरोना का समय पर इलाज होता है तो कोरोना बिल्कुल ठीक हो जाता है । 

मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना की समीक्षा बैठक करता रहा हूँ ।  मैं यथासंभव अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा और मेरी अनुपस्थिति में यह बैठक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह , स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी करेंगे । 

मैं स्वयं भी कोरेण्टाइन रहते हुए इलाज के दौरान प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के हर संभव प्रयास करता रहूंगा । 

आप सब सावधान रहें, सुरक्षित रहे और गाइडलाइन का पालन जरूर करे ।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News