📅 Monday, 12 October 2026 | 07:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,924.68 ▼ -547.65 (-0.76%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,800 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, पांच लोगों से ठगे लाखों रुपये

📅 08 July 2021, 05:00 PM • ✍️ Admin • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, पांच लोगों से ठगे लाखों रुपये
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, पांच लोगों से ठगे लाखों रुपये

जबलपुर | रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जबलपुर में बड़ी ठगी हुई है। आरोपियों ने पांच लोगों से करीब 13 लाख 60 हजार रुपये लिए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, एक आरोपी अभी फरार है। पूरा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जबलपुर पुलिस को कुल 5 लोगों ने शिकायत की थी कि उनके साथ रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी की गई है। पुलिस ने जांच में पाया कि राजेश सराठे जो कि खुद रेलवे से रिटायर कर्मचारी है, अपने साथियों के साथ मिलकर इनसे करीब 13 लाख 60 हजार रुपये ऐंठ लिए हैं। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर राजेश सराठे और ऋतु सेन को गिरफ्तार किया है। सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि एक आरोपी राजेश तिवारी अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है कि इन लोगों ने कितने और लोगों से ठगी की है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें