राजस्थान : दुल्हन बोली- मेरे साथ संबंध मत बनाओ, जिन्न सोता है मेरे साथ, मार देगा.. नहीं माना दूल्हा, मिली लाश
सुहागरात की रात थी। बेड फूलों से सजा था। दुल्हन भी सजीधजी बेड पर बैठी थी। फिर दूल्हा कमरे में आया। उसने दुल्हन को प्यार से देखा। फिर मन में लड्डू फोड़ते हुए सुहागरात मनाने की कोशिश करने लगा। लेकिन दुल्हन ने उसे रोक दिया। कहा ‘मेरे पास मत आना। मेरे साथ जिन्न सोने आता है। वह मेरे साथ बेड पर रहता है। तुम आओगे तो वह गुस्सा हो जाएगा। तुम्हें मार देगा।’ इसके कुछ दिनों बाद दूल्हे की लाश मिली।
मेरे साथ मत सोना, जिन्न मार देगा
यह खौफनाक वाक्या राजस्थान के जयपुर का है। यहां बांस बदनपुरा इलाके में एक युवक की लाश मिली। उसके पिता ने बताया कि बेटे की शादी 6 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद से बेटा काफी परेशान रहता था। उसकी परेशानी की वजह उसकी नई नवेली पत्नी थी। हमे इसकी जानकारी शुरुआत में नहीं थी। फिर पता चला कि बहू ने उसके साथ सोने से इनकार कर दिया।
पिता ने आगे बताया बहू बेटे को डराती थी। कहती थी कि उसके साथ कमरे में जिन्न सोने आता है। यदि वह संबंध बनाएगा तो जिन्न उसे मार देगा। फिर कुछ समय बाद बेटे ने सुसाइड कर ली। पिता का आरोप है कि ऐसा बहू और उसके प्रेमी की वजह से हुआ। बहू का शादी के पहले से अफेयर चल रहा था। उसका प्रेमी शादी में भी आया था। शादी के बाद बहू प्रेमी से मिलने जाया करती थी।
शादी के डेढ़ महीने बात हुई पति की मौत
मृतक के पिता के अनुसार उनकी बहू ने बेटे से 50 हजार रुपए भी मांगे थे। कहा कि पैसे नहीं दिए तो प्रेमी मुझे मार देगा। बेटा इन सभी बातों की वजह से बड़ा परेशान रहता था। इसी के चलते उसने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया है। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह इस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की उम्र 22 साल बताई जा रही है। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। वह जयपुर के ब्रहम्पुरी इलाके में रहता था। शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पिता के बयान के आधार पर जांच पड़ताल में लगी है। बहू और उसके प्रेमी से भी पूछताछ की जा रही है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला की मौत : छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की
मां-बेटे ने किया सुसाइड : अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले, बच्चे ने पड़ोसन से कहा था- आज दूध नहीं लेंगे... गांव जाएंगे
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित