📅 Wednesday, 04 November 2026 | 04:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,200 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
जयपुर

राजस्थान सरकार का बिजली उपभोगताओं को झटका, बढ़ा हुआ आएगा बिल - किसानों के साथ इन्हे मिलेगी राहत

📅 27 April 2023, 12:07 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान सरकार का बिजली उपभोगताओं को झटका, बढ़ा हुआ आएगा बिल - किसानों के साथ इन्हे मिलेगी राहत
राजस्थान सरकार का बिजली उपभोगताओं को झटका, बढ़ा हुआ आएगा बिल - किसानों के साथ इन्हे मिलेगी राहत

जयपुर। राजस्थान सरकार नें फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली बिल में झटका देने का काम किया है। प्रदेश में मई माह का बिजली बिल करंट मारेगा। मई में लोगों का बिजली बिल बढ़ा हुआ आएगा। ऊर्जा विभाग उपभोक्ताओं से 45 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज का वसूल करेगा। लगातार दूसरे माह भी सरचार्ज लगाया है। इसके लिए डिस्कॉम ने आदेश जारी कर दिए है।

ऊर्जा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की द्वितीय तिमाही के लिए फ्यूल सरचार्ज की दर 45 पैसे प्रति यूनिट निर्धारित की है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को 45 पैसे प्रति यूनिट अधिक चुकाने होंगे। इसके पीछे विभाग पिछले महीनों के बकाया सरचार्ज लेने के साथ विद्युत खरीद की दर अधिक होने व कोयला महंगा होने का तर्क दे रहा है।

इन्हें मिलेगी सरचार्ज से राहत

सावंत ने बताया कि कृषि उपभोक्ताओं की ओर से उपभोग की गई विद्युत पर वसूल किए जाने वाले फ्यूल सरचार्ज की राशि को सरकार अनुदान के रुप में वहन करेगी, इससे प्रदेश के समस्त कृषि उपभोक्ताओं पर फ्यूल सरचार्ज की राशि का कोई भार नहीं पड़ेगा। 50 यूनिट प्रतिमाह विद्युत का उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के ऊपर आने वाले फ्यूल सरचार्ज के भार को सरकार वहन करेगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें