📅 Sunday, 27 September 2026 | 03:09 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
जयपुर

स्विमिंग पूल में बच्चे के सामने अश्लील हरकत कर रहे थे अधिकारी और महिला कांस्टेबल : Video भी हुआ वायरल

📅 09 September 2021, 11:30 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्विमिंग पूल में बच्चे के सामने अश्लील हरकत कर रहे थे अधिकारी और महिला कांस्टेबल : Video भी हुआ वायरल
स्विमिंग पूल में बच्चे के सामने अश्लील हरकत कर रहे थे अधिकारी और महिला कांस्टेबल : Video भी हुआ वायरल

जयपुर. राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के एक अधिकारी और एक महिला कांस्टेबल को बुधवार को कथित नैतिक कदाचार मामले में निलंबित कर दिया गया. उक्त अधिकारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस के अंचल अधिकारी और महिला कांस्टेबल का स्विमिंग पूल में नहाते हुए बच्चे के सामने अश्लील हरकत कर रहे थे जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है. वीडियो फुटेज में पाया गया कि अजमेर जिले के ब्यावर में तैनात अंचल अधिकारी हीरालाल सैनी एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं और अश्लील हरकतें कर रहे थे. शर्म करने वाली बात है कि महिला का 6 साल का बेटा भी स्विमिंग पूल में है, उसके सामने ही दोनों अश्लील हरकतें कर रहे थे.

महिला कॉन्स्टेबल के पति की शिकायत पर कार्यवाई : महिला कॉन्स्टेबल के पति ने जब वीडियो देखा तो वह आनन-फानन में शिकायत लेकर डीजीपी एमएल लाठर के पास पहुंच गया. मामले का संज्ञान लेने के बाद डीजीपी ने दोनों को कथित नैतिक कदाचार मामले में निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं.

अंचल अधिकारी और महिला कांस्टेबल ने मिलकर बनाया वीडियो : सबसे दिलचस्प बात यह है कि 13 जुलाई 2021 को महिला कांस्टेबल ने स्विमिंग पूल की तस्वीर अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लगाई थी. महिला का छह साल का बेटा भी वीडियो में दिखाई दे रहा है. अंचल अधिकारी और महिला कांस्टेबल दोनों ने मिलकर यह वीडियो बनाया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें