📅 Sunday, 27 September 2026 | 12:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 28°C (बादल छाए रहेंगे)
जयपुर

राजस्थान में कोरोना कहर जारी : 252 नए कोरोना पॉजिटिव : अभी तक 131 की मौंत

📅 18 May 2020, 03:39 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान में कोरोना कहर जारी : 252 नए कोरोना पॉजिटिव : अभी तक 131 की मौंत
राजस्थान में कोरोना कहर जारी : 252 नए कोरोना पॉजिटिव : अभी तक 131 की मौंत

जयपुर । राजस्थान में 242 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढकर रविवार को 5202 पहुंच गई वहीं 131 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 60, डूंगरपुर में 18, जोधपुर में 43, उदयपुर में 17, पाली में 14, चूरू में 13, सीकर में 12, नागौर में 11, राजसमंद दस, सिरोही में दस, कोटा, बीकानेर, भीलवाडा में पांच-पांच, बाडमेर में चार, जालोर में तीन, अलवर, चित्तौडगढ एवं झुंझुनूं में दो-दो, अजमेर, दौसा, झालावाड, करौली, प्रतापगढ एवं सवाई माधोपुर में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार रविवार को जयपुर में दो, बीकानेर, कोटा एवं भरतपुर में एक-एक मौत हो गई। राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक राज्य में 131 लोगों की मौत हो गई है। विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 255, अलवर में 35, बांसवाडा में 68, बारां में चार, बाडमेर में 22, भरतपुर में 123, भीलवाडा में 55, बीकानेर में 47, चित्तौडगढ में 154, चूरू में 46, दौसा 33, धौलपुर में 24, डूंगरपुर में 60, हनुमानगढ में 14, जयपुर में 1576, जैसलमेर में 47, जालोर में 72, झालावाड 49, झुंझुनूं में 56, जोधपुर में 1036, बीएसएफ 48, करौली में 10, कोटा में 324, नागौर में 172, पाली में 128, प्रतापगढ में पांच, राजसमंद 43, सवाई माधोपुर में 17, सिरोही 39, सीकर में 42, टोंक में 147, उदयपुर में 380 संक्रमित मरीज सामने आए है। विभाग के अनुसार अब तक दो लाख 31 हजार 946 सैंपल लिए जिसमें से 5202 पॉजिटिव दो लाख 21 हजार 764 नेगेटिव तथा चार हजार 980 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। इसके अलावा राज्य में कुल एक्टिव केस एक हजार 890, रिकवरकस दो हजार 944 तथा दो हजार 572 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें