📅 Wednesday, 04 November 2026 | 02:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,500 • 🌤️ उज्जैन: 21°C (हल्के बादल)
जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

📅 06 March 2024, 10:53 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Rajasthan CM Corona Positive: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कहा कि मैं आइसोलेशन में हूं. सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा.

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. जिसके बाद जनता सहित सभी दिग्गज नेताओ ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कि है जिस पर भजनलाल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज दोपहर से आप लोगों द्वारा मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए की गई अनेकों अनेक प्रार्थना एवम कुशलक्षेम के संदेश, फोन और सोशल मीडिया से प्राप्त हो रहे हैं.

आपके इस प्रेम से मैं अभिभूत हूं, आपके इस प्रेम से आइसोलेशन में भी अकेलेपन की अनुभूति नहीं हो रही है. इसके लिए में आप सब का व्यक्तिशः धन्यवाद ज्ञापित करना चाहता हूं. साथ ही मेरी आप सब से प्रार्थना है की इस ऋतु में मौसमी रोगों के प्रसार की संभावनाओं को देखते हुए आप सब भी सावधानी बरतें एवं किसी भी रोग के लक्षण आने पर तुरंत चिकित्सीय परामर्श लेवें.

विगत कुछ वर्षों से कोविड भी मौसमी बीमारियों की सूची में सम्मिलित हो गया है, परंतु यह संतोष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाए गए वैक्सीनेशन के महा अभियान और आमजन की सहभागिता से देश प्रदेश में इस रोग की भयावहता पर प्रभावी अंकुश लगा है. फिर भी हम सब को प्रयास करना चाहिए की कोविड और अन्य मौसम जनित रोगों की रोकथाम के लिए सावधानी पूर्वक व्यवहार करें.

मैं कोविड जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने तक डाक्टरों की सलाह पर आइसोलेशन में ही रहूंगा तथा फोन एवम वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जनहित के आवश्यक कार्यों में अपने दायित्व का यथासंभव निर्वहन करूंगा. एक बार फिर आप सब का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की वे आपको स्वस्थ और सुखी बनाए रखें.

'मैं उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं'

इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिली तो उन्होंने जल्द स्वास्थ्य की कामना की. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना मिली. मैं उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं."

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना मिली. मैं उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. @BhajanlalBjp

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 6, 2024

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें