📅 Sunday, 06 September 2026 | 10:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
निवेश

Share market : 6 महीने में 1 लाख के बन गए 16 लाख, 21.75 रुपये वाले स्टॉक की कीमत हुई 878.90 रुपये, क्या आपने खरीदा?

📅 08 October 2021, 12:51 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Share market : 6 महीने में 1 लाख के बन गए 16 लाख, 21.75 रुपये वाले स्टॉक की कीमत हुई 878.90 रुपये, क्या आपने खरीदा?
Share market : 6 महीने में 1 लाख के बन गए 16 लाख, 21.75 रुपये वाले स्टॉक की कीमत हुई 878.90 रुपये, क्या आपने खरीदा?

इस साल तमाम कंपनियों के शेयर ने अपने निवेशकों (earning money from stock market) को जमकर रिटर्न दिया है. आज हम आपको एक ऐसे ही कमाल के शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने मात्र 5 साल में 1 लाख रुपये को 40 लाख रुपये बना दिया. यह शेयर है क्वालिटी फार्मा (Kwality Pharma). जिन निवेशकों ने इस शेयर में धैर्य बनाए रखा उन्हें बंपर रिटर्न मिला है.

21.75 रुपये वाले स्टॉक की कीमत हुई 878.90 रुपये

5 साल पहले 28 सितंबर 2016 को BSE पर Kwality Pharma के शेयरों की कीमत 21.75 रुपये थी जो 1 अक्टूबर 2021 को 878.90 रुपये पर पहुंच गई. यानी इन 5 सालों में Kwality Pharma के शेयरों में 40 गुना की वृद्धि हुई.

Kwality Pharma के शेयर का पिछला रिकॉर्ड

इस मल्टीबैगर स्टॉक के शेयर प्राइज पिछले एक महीने में 419.90 रुपये से बढ़कर 878.90 रुपये हो गया. इस अवधि में लगभग 110 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

6 महीने में 1 लाख के बन जाते 16 लाख

यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले 6 महीनों में 54 रुपये से 878.90 रुपये के स्तर तक बढ़ गया. इस अवधि में लगभग 1530% की वृद्धि दर्ज की गई. इसी तरह पिछले एक साल में Kwality Pharma का स्टॉक 61 रुपये से बढ़कर 878.90 रुपये प्रति स्टॉक हो गया. इस समयावधि में लगभग 1340 प्रतिशत की वृद्धि हुई. अगर एक निवेशक ने एक महीने पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसका 1 लाख आज 2.10 लाख रुपये बन जाता. इसी तरह अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस फार्मा स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसका 1 लाख रुपये 16.30 लाख हो जाता.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें