📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:17 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▼ -429.10 (-0.59%) • निफ्टी 50: 22,558.30 ▼ -44.75 (-0.20%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
निवेश

सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी : बुढ़ापे की टेंशन होगी खत्म यह सरकारी स्कीम देगी 50,000 रुपए से ज्यादा पेंशन, फटाफट जानें डिटेल

📅 10 December 2024, 12:32 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी : बुढ़ापे की टेंशन होगी खत्म यह सरकारी स्कीम देगी 50,000 रुपए से ज्यादा पेंशन, फटाफट जानें डिटेल
सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी : बुढ़ापे की टेंशन होगी खत्म यह सरकारी स्कीम देगी 50,000 रुपए से ज्यादा पेंशन, फटाफट जानें डिटेल

Senior Citizens Pension Scheme: एनपीएस (NPS) यानी National Pension System एक ऐसी सरकारी स्‍कीम है, जिसे सरकार ने आम लोगों के बुढ़ापे को सुरक्षित करने के लिहाज से तैयार किया है। इस स्‍कीम के जरिए आपके पास एकमुश्‍त भी अच्‍छा खासा फंड जमा हो जाता है और आप अपने लिए हर महीने पेंशन का इंतजाम भी कर लेते हैं। NPS की शुरुआत पहले केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए की गई थी। हालांकि, बाद में इसे देश के सभी नागरिकों के लिए शुरू कर दिया गया। यहां जानते हैं आप आप किस तरह इस स्‍कीम से 50,000 रुपए से ज्‍यादा पेंशन हर महीने ले सकते हैं।

जानिए क्‍या है NPS

NPS मार्केट लिंक्‍ड स्‍कीम है यानी इसमें जो भी आप कॉन्‍ट्रीब्‍यूट करते हैं, उसका रिटर्न बाजार (Market) के हिसाब से तय होता है। इस स्‍कीम में दो तरह के अकाउंट होते हैं टियर 1 और टियर 2.
टियर 1 अकाउंट कोई भी व्‍यक्ति खोल सकता है, लेकिन टियर-2 अकाउंट तभी खोला जा सकता है, जब आपके पास टियर-1 अकाउंट हो। एनपीएस में निवेश की गई कुल राशि का 60 फीसदी आप 60 साल के होने के बाद एकमुश्‍त ले सकते हैं यानी ये रकम एक तरह से आपका रिटायरमेंट फंड होता है, जबकि कम से कम 40 फीसदी हिस्‍सा आपको एन्‍युटी ( वार्षिकी) के तौर पर इस्‍तेमाल करना होता है। इसी एन्‍युटी से आपको पेंशन मिलती है। आपको कितनी पेंशन मिलेगी, ये आपकी एन्‍युटी पर निर्भर करता है।

ऐसे मिलेगी 50 हजार से ज्‍यादा पेंशन

मान लीजिए कि आप 35 साल की उम्र पर NPS में निवेश शुरू करते हैं तो आपको लगातार 60 साल तक इस स्‍कीम में निवेश करना होगा यानी 25 साल तक आपको स्‍कीम में निवेश करना होगा। 50 हजार से ज्‍यादा पेंशन हर महीने लेने के लिए आपको हर महीने कम से कम 15,000 रुपए निवेश यानी जमा करने होंगे। NPS Calculator के हिसाब से अगर आप 15,000 रुपए महीने लगातार 25 सालों तक इन्‍वेस्‍ट करते हैं तो आपका कुल इन्‍वेस्‍टमेंट 45,00,000 रुपए का होगा। लेकिन 10% के हिसाब से इस पर ब्‍याज 1,55,68,356 रुपए मिलेगा।

इस तरह आपके पास कुल राशि 2,00,68,356 रुपए होंगे। इस राशि में से आप 40 फीसदी राशि एन्‍युटी के तौर पर इस्‍तेमाल करते हैं तो 40 फीसदी के हिसाब से 80,27,342 रुपए आपके एन्‍युटी के होंगे और 1,20,41,014 रुपए आपको एकमुश्‍त मिलेंगे। एन्‍युटी की राशि पर अगर 8 फीसदी तक रिटर्न मिलता है तो आपको 53,516 रुपए हर महीने पेंशन मिलेगी।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें