📅 Tuesday, 10 November 2026 | 10:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,106.65 ▲ +78.65 (+0.10%) • निफ्टी 50: 25,044.65 ▲ +14.35 (+0.06%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,100 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
निवेश

Breaking News : इस बड़े बैंक को हुआ 55 करोड़ से ज्यादा का घाटा

📅 27 April 2023, 06:46 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Breaking News : इस बड़े बैंक को हुआ 55 करोड़ से ज्यादा का घाटा
Breaking News : इस बड़े बैंक को हुआ 55 करोड़ से ज्यादा का घाटा

निवेश. कंपनियों के तिमाही नतीजे की लड़ी के बीच एक बड़े प्राइवेट बैंक ने अपने नतीजे जारी किए हैं और बैंक को इस तिमाही में घाटे का सामना करना पड़ा है. इस बैंक का नाम एक्सिस बैंक है और इस बैंक का घाटा 55 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है. एक्सिस बैंक ने अपने तिमाही नतीजों की रिपोर्ट शेयर बाजार को भेजी है.

एक्सिस बैंक

निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 57 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है. सिटीइंडिया के खुदरा उपभोक्ता व्यवसाय के अधिग्रहण की वजह से बैंक को यह नुकसान उठाना पड़ा है. बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर 4,118 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

बैंक परिणाम

एक्सिस बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि बैंक की कुल आय आलोच्य अवधि के दौरान 22,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 28,865 करोड़ रुपये हो गई. बैंक के निदेशक मंडल ने मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रति शेयर एक रुपये का लाभांश देने की बात की है. बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 31 मार्च, 2023 तक कुल ऋण के 2.02 प्रतिशत पर आ गईं जबकि 31 मार्च 2022 के अंत में यह 2.82 प्रतिशत रही थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें