📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,020 🥈 चांदी (1kg): ₹236,800 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
निवेश

Atal Pension Yojana : स्कीम में शादीशुदा लोगों को सरकार देगी हर महीने 10,000 रुपये पेंशन, क्या हैं इस योजना के लाभ

📅 22 May 2022, 11:50 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Atal Pension Yojana : स्कीम में शादीशुदा लोगों को सरकार देगी हर महीने 10,000 रुपये पेंशन, क्या हैं इस योजना के लाभ
Atal Pension Yojana : स्कीम में शादीशुदा लोगों को सरकार देगी हर महीने 10,000 रुपये पेंशन, क्या हैं इस योजना के लाभ

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana): यदि आप भी शादीशुदा हैं तो सरकार आपको मामूली निवेश पर हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन देगी। इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के लोग अटल पेंशन योजना में अपना नामांकन करा सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।

अटल पेंशन योजना: पेंशन प्लानिंग करना बेहद जरूरी है। अगर आप भी अपने रिटायरमेंट को सुरक्षित रखने के लिए किसी सुरक्षित जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। आज हम आपको सरकार की अटल पेंशन योजना (APY) के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पति-पत्नी अलग-अलग खाते खोलकर हर महीने 10,000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के और भी कई फायदे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Atal Pension Yojana अटल पेंशन योजना क्या है?

अब जानिए क्या है अटल पेंशन योजना? अटल पेंशन योजना एक ऐसी सरकारी योजना है जिसमें आपके द्वारा किया गया निवेश आपकी उम्र पर निर्भर करता है। इस योजना के तहत, आप न्यूनतम मासिक पेंशन 1,000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये प्राप्त कर सकते हैं। यह एक सुरक्षित निवेश है।

कौन निवेश कर सकता है?

अटल पेंशन योजना की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। हालांकि तब इसे असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया था, लेकिन अब 18 से 40 साल का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता है। इस योजना में जमाकर्ताओं को 60 साल बाद पेंशन मिलने लगती है।

क्या हैं इस योजना के लाभ

  • अटल पेंशन योजना स्किम के तहत 18 से 40 वर्ष के लोग अपना नामांकन करा सकते हैं.
  • इसके लिए आवेदक का किसी बैंक या डाकघर में बचत खाता होना चाहिए.
  • इस योजना में लाभ के लिए केवल एक ही अटल पेंशन खाता हो सकता है.
  • इस योजना के तहत आप जितनी फ़ास्ट निवेश करेंगे, उतना ही अधिक आपको लाभ मिलेगा.
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें