📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

12 आला आईपीएस अफसरों के तबादला : मकरंद देउसकर इंदौर के पुलिस कमिश्नर : इंदौर-भोपाल में अदला बदली

📅 18 March 2023, 01:27 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
12 आला आईपीएस अफसरों के तबादला : मकरंद देउसकर इंदौर के पुलिस कमिश्नर : इंदौर-भोपाल में अदला बदली
12 आला आईपीएस अफसरों के तबादला : मकरंद देउसकर इंदौर के पुलिस कमिश्नर : इंदौर-भोपाल में अदला बदली

इंदौर :

मध्यप्रदेश में, 12 आला आईपीएस अफसरों के तवादले हुए है। इनमें इंदौर पुलिस कमिश्चर हरिनारायण चारी मिश्रा को भोपाल भेज दिया गया है। वहीं, मकरंद देउसकर को इंदौर पुलिस की कमान सौंपी गई है। 1997 बैच के अधिकारी देउसकर इंदौर के एसपी पूर्ण भी रह चुके है।

भोपाल. मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. 12 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है. सबसे महत्वपूर्ण है भोपाल और इंदौर के बीच पुलिस कमिश्नरों की अदला बदली. भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को इंदौर और इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा को भोपाल भेज दिया गया है. तबादला आदेश जारी हो गया है.

मध्य प्रदेश में चुनाव जमावट शुरू हो गयी है. आज प्रदेश के 12 पुलिस अफसरों को इधर से उधर कर दिया गया है. इनमें भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर भी प्रभावित हुए हैं. भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को इंदौर की कमान सौंप दी गयी है जबकि इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा अब भोपाल की कमान संभालेंगे. तबादला आदेश जारी हो गया है. इसके अलावा इरशाद वली को अब भोपाल देहात से होशंगाबाद का आईजी बनाकर भेजा जा रहा है.

इंदौर-भोपाल में अदला बदली

गृह विभाग के जारी तबादला आदेश में हरिनारायण चारी को इंदौर पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी से मुक्त कर भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई तो वही भोपाल के पहले पुलिस कमिश्नर मकरन्द देउसकर अब इंदौर में पुलिसिया सिस्टम को संभालेंगे. राज्य सरकार ने दोनों अफसरों की अदला बदली कर दी है. इसके अलावा 10 और अफसरों के तबादले हुए हैं. राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के12 अधिकारियों के किए हैं.

यहां देखिए पूरी तबादला सूची

  • योगेश मुद्गल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं भोपाल,
  • जी अखेतों सेमा को एडीजी जेल
  • अनिल कुमार एडीजी एस आई एस एफ पीएचक्यू के साथ एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग और आरटीआई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
  • विवेक शर्मा को एडीजी योजना पुलिस मुख्यालय बनाया गया है.
  • दीपिका सूरी को होशंगाबाद से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पीएचक्यू में तैनात किया गया है.
  • प्रमोद वर्मा पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन बनाए गए हैं.
  • अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक भोपाल देहात जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे.
  • अनुराग पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय बनाए गए हैं.
  • भोपाल देहात आईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे इरशाद वली को होशंगाबाद आईजी बनाकर भेजा जा रहा है.
  • सुशांत कुमार सक्सेना को पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन मुरैना बनाया गया है.
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें