📅 Thursday, 17 September 2026 | 04:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,110 🥈 चांदी (1kg): ₹237,800 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

वैष्णव ग्रुप ऑफ़ ट्रस्ट के स्वयंभू और अन्य ट्रस्टीयो ने सरकार को धोखा दिया है !

📅 12 June 2019, 09:37 PM ✍️ Sunil Paliwal...✍ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
वैष्णव ग्रुप ऑफ़ ट्रस्ट के स्वयंभू और अन्य ट्रस्टीयो ने सरकार को धोखा दिया है !
वैष्णव ग्रुप ऑफ़ ट्रस्ट के स्वयंभू और अन्य ट्रस्टीयो ने सरकार को धोखा दिया है !

● वैष्णव विद्यापीठ ट्रस्ट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए तकरीबन 200 करोड़ की 51 एकड़ जमीन कैसे खरीदी...!

इंदौर। वैष्णव विद्यापीठ विश्विद्यालय अध्यक्ष मयंक बागोरा ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री वैष्णव विद्यापीठ ट्रस्ट की ट्रस्ट डीड के आधार पर मध्य प्रदेश सरकार ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी डालने की परमिशन कैसे दे दी। जबकि ट्रस्ट डीड के मुताबिक इस ट्रस्ट का गठन डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त करने के लिए किया गया था ! श्री मयंक बागोरा ने आरोप लगाया कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी और डीम्ड यूनिवर्सिटी दोनों की वैधानिकता अलग अलग है !

पिछले 18 सालो से पुरुषोत्तम दास पसारी ही है श्री वैष्णव विद्यापीठ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ! जबकि हर तीन सालो में ट्रस्ट का चुनाव ट्रस्ट डीड के अनुसार होना चाहिए ! चैरिटेबल ट्रस्टो के द्वारा नाम मात्र की चैरिटी की आड़ में चलाया जा रहा है अरबो रूपये का शिक्षा का व्यापार ! पिछले 135 सालो से मात्र गिनती के परिवारों का पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट पर कब्ज़ा है ! ये पब्लिक ट्रस्ट है या फैमिली ट्रस्ट ! वैष्णव शेक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्टो के तहत चलने वाले 4 कॉलेज इंजीनियरिंग, लॉ, कॉमर्स एवं मैनेजमेंट जो की सरकारी यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है उनको पिछले 18 सालो में श्री वैष्णव विद्यापीठ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट में विलय क्यों नहीं किया ! इंजीनियरिंग कालेज का विलय किया जा चूका है ! मात्र 5000 रूपये की पूंजी से शुरू हुए वैष्णव विद्यापीठ ट्रस्ट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए तकरीबन 200 करोड़ की 51 एकड़ जमीन कैसे खरीदी ! ये 200 करोड़ रूपये कहा से और किन सोर्सेस से इकठ्ठा किये गए ! जांच की मांग को लेकर एबीवीपी शीघ्र ही उग्र आंदोलन करेगा...छात्र-छात्राओं के साथ धोखाघड़ी नहीं होने देगें।

● विश्वविद्यालय के नाम पर बड़ा फर्जिवाड़ा-सरकार के साथ छात्र/छात्राओं को भी धोखा !!
● आप सभी विद्यार्थियों के सम्मान में-एबीवीपी जल्द उतरेगी मैदान में !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो - sunil paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/ पता/ गांव/ मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें