📅 Thursday, 10 September 2026 | 04:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,902.59 ▼ -675.01 (-0.89%) निफ्टी 50: 23,477.80 ▼ -157.30 (-0.67%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,300 🥈 चांदी (1kg): ₹223,400 ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

पालीवाल समाज इंदौर की मातृशक्ति ने मैदान पकड़ा : मृतक अमिता पुरोहित को इंसाफ मिले : महिला मंड़ल का रौद्र रूप दिखा

📅 10 August 2026, 01:32 AM ✍️ Anil Bagora-Sunil Paliwal ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज इंदौर की मातृशक्ति ने मैदान पकड़ा : मृतक अमिता पुरोहित को इंसाफ मिले : महिला मंड़ल का रौद्र रूप दिखा
पालीवाल समाज इंदौर की मातृशक्ति ने मैदान पकड़ा : मृतक अमिता पुरोहित को इंसाफ मिले : महिला मंड़ल का रौद्र रूप दिखा

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर की मातृशक्ति ने मृतक अमिता पुरोहित को न्याय मिले और उसे सुसराल वालों पर समाज कठोर से कठोर कार्यवाही को लेकर आज दिनांक 9 अगस्त 2026 को मातृशक्ति ने सामुहिक रूप से मैदान पकड़ते हुए पालीवाल समाज अध्यक्ष श्री भुरालाल जी व्यास को एक ज्ञापन पत्र सौंपते हुए...न्याय की मांग करते हुए कहा कि समाज को पहले ही दिन कठोर कार्यवाही करते हुए...मृतक के परिजनों का बहिष्कार करना था...लेकिन मौन रहने से मातृशक्ति को मजबूरी में आपको ज्ञापन देने आना पड़ा कि आप समाज के सर्वपरि अध्यक्ष हो...और आपके द्वारा समाज में मीटिंग बुलाकर पूरे प्रकरण पर चर्चा करते हुए...मृतक परिजनों का सामुहिक रूप से बहिष्कार किया जाए...ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें.

समाज अध्यक्ष महोदय श्री भुरालाल जी व्यास ने मातृशक्ति और महिला मंड़ल को आश्वासन दिया है कि हम शीघ्र प्रबंध कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करेंगे...वही एक मातृशक्ति बोली की अध्यक्ष महोदय कार्यवाही करने के लिए आपके पास 7 दिवस है, में उसके बाद फिर आपको मातृशक्ति प्रतिनिधि मंडल आकर पूछेगा...कि आपने क्या कार्यवाही की या दोषियों को क्यों बचा रहे...उसका जबाव लिया जाएगा...तब अध्यक्ष महोदय ने कहा कि हम आपके साथ है, बिटियां को पूरा न्याय मिलेगा...मातृशक्ति पूरे घटनाक्रम से बहुत ही आहट ओर दुःखी है...!

कथित रूप से दोषियों को बचाएं जाने का भी आरोप महिला मंड़ल ने लगाया तो अध्यक्ष महोदय ने नकारते हुए कहा कि कोई भी दोषियों को नहीं बचा रहा है, हम सब आपके साथ है...बिटियां का ध्यान आप रखिएं...मुझे पुरे प्रकरण का पता है...बेटियां ओर आपको न्याय जरूर मिलेगा...में आपको आश्वासन दे रहा हुं...! पुरूषोत्तम पुरोहित (ग्राम. देवगढ़) और उनके परिजनों के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार की कार्यवाही की जाएं.

बता दें : पालीवाल समाज इंदौर में एक परिवार पर उसकी ही बेटी ने पिता पर और दादा, दादी सहित कईयों पर गंभीर आरोप लगाएं. दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में मृतका अमिता पुरोहित के परिजनों ने पति ललित पुरोहित और उसके परिवार पर गंभीर आरोप निंरतर लगाते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि अमिता पुरोहित निडर और साहसी महिला थी. उसने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी. फिर अचानक ऐसा क्या हो गया कि उसने जिंदगी जीने की बजाएं...मौत को गले लगाया...जो जांच का विषय हैं.

मृतक की बेटी तनु पुरोहित ने पिता सहित परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए, शासन/प्रशासन/पालीवाल समाज इंदौर से न्याय की मांग की. साथ ही पालीवाल समाज इंदौर अध्यक्ष श्री भुरालाल जी व्यास एवं प्रबंध कार्यकारिणी से भी मांग की है कि मुझे न्याय दिया जाए.

मृतका की बेटी तनु पुरोहित ने पिता ललित पुरोहित एवं परिजनों पर आरोप लगाया है कि अमिता पुरोहित लंबे समय से दहेज प्रताड़ना, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का शिकार हो रही थीं. तनु पुरोहित का यह भी आरोप है कि पिता के एक महिला से अवैध संबंधों के कारण परिवार में लगातार विवाद होता था, जिसके चलते यह घटना घटित हुई. अमिता पुरोहित के भाई संतोष टपरावत एवं बेटी तनु पुरोहित ने आरोपी पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की मांग की हैं.

माँ की मौत पर बेटी ने पिता पर लगाएं गंभीर आरोप...!

Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406

सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें