बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के भाइयों को भेजा जेल, ढाबे से पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर.
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड इस बार अवैध शराब के कारण सुर्खियों में आ गया. बताया जा रहा है कि उनके दोनों भाई सचिन और विपिन रघुवंशी ढाबे पर बिना लाइसेंस के ग्राहकों को शराब पिला रहे थे. पुलिस ने अचानक कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि दोनों ने राजा भोज के नाम से ढाबा खोला था.
पुलिस उपायुक्त (जोन-01) नरेंद्र सिंह रावत के आदेशों से बताया जा रहा है कि राऊ पुलिस टीम क्षेत्र के होटल, ढाबों और लॉज की चेकिंग कर रही थी. जब पुलिस की टीम कैट रोड स्थित ‘राजा भोज ढाबा’ पहुंची, तो वहां कई ग्राहक खुलेआम शराब पीते हुए पाए गए. जांच करने पर ढाबा प्रबंधन के पास शराब परोसने का कोई वैध आबकारी लाइसेंस नहीं मिला.
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगाने वाला रघुवंशी परिवार एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस बार उन पर एक बार फिर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने राजा के दोनों सगे भाई विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ढाबे पर बिना लाइसेंस शराब परोसने के मामले में यह कार्रवाई हुई है।
दरअसल, पूरा मामला शुक्रवार का है जब देर रात राऊ क्षेत्र के होटल और ढाबों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। इस बीच पुलिस की टीम राजा भोज ढाबे पर पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि लोग टेबलों पर बैठकर शराब पी रहे थे। खाकी को देख नशे में चूर लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
पकड़े गए राजा रघुवंशी के भाई
अवैध रूप से शराब पिलाने के मामले में राऊ पुलिस ने ढाबा मैनेजर सचिन रघुवंशी समेत दूसरे आरोपियों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया. इसके अलावा ढाबे में काम करने वाले कर्मचारियों की अनिवार्य जानकारी (नोकर वेरिफिकेशन) संबंधित थाने में जमा नहीं कराई गई थी, जो कि पुलिस प्रशासन के आदेशों और कानून (धारा 223 BNS) का स्पष्ट उल्लंघन है. इस लापरवाही पर ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.
दोनों आरोपी राजा रघुवंशी के भाई बताए जा रहे हैं. पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस की तरफ से बताया गया है कि वैध रूप से शराब परोसने, बिना वेरिफिकेशन कर्मचारियों को रखने और देर रात तक ढाबे संचालित करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस प्रशासन ने सभी को चेतावनी दी है कि वह नियमों का पालन करें.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज