📅 Wednesday, 04 November 2026 | 02:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,210.71 ▲ +1,517.91 (+2.01%) • निफ्टी 50: 23,900.45 ▲ +459.65 (+1.96%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,960 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,300 • ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

इंदौर में ट्रांसफार्मर एवं केबल की टेस्टिंग के लिए अत्याधुनिक लेब तैयार, उर्जा सचिव त्रिपाठी ने किया अवलोकन

📅 16 August 2020, 12:59 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में ट्रांसफार्मर एवं केबल की टेस्टिंग के लिए अत्याधुनिक लेब तैयार, उर्जा सचिव त्रिपाठी ने किया अवलोकन
इंदौर में ट्रांसफार्मर एवं केबल की टेस्टिंग के लिए अत्याधुनिक लेब तैयार, उर्जा सचिव त्रिपाठी ने किया अवलोकन

इंदौर । मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के पोलोग्राउंड इंदौर स्थित भंडार परिसर में ट्रांसफार्मर एवं केबल की टेस्टिंग के लिए अत्याधुनिक लेब तैयार की गई है। इस लेब को गुणवत्ता एवं क्वालिटी के आधार पर नेशनल एक्रेडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग एंड कालिब्रेशन लेबोरेट्री (एनएबीएल) की मान्यता भी जल्द मिलेगी। इस लेब का अवलोकन मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के चैयरमेन एवं प्रदेश के ऊर्जा सचिव श्री आकाश त्रिपाठी एवं मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी श्री विकास नरवाल ने किया। श्री त्रिपाठी ने इस लेब की योजना एवं कार्य को ऊर्जा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्रीजी एवं मुख्यमंत्रीजी के आत्म निर्भर भारत का प्रतीक होगी। इस अवसर पर सीजीएम श्री संतोष टैगोर, श्री ओएल बामनिया, श्री एनसी गुप्ता आदि प्रमुख रूप  मौजूद थे। इस लेब की स्थापना से केबल, ट्रांसफार्मर, कंडक्टर की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, साथ ही गुणवत्ता नियंत्रण की अवस्था में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अच्छी होगी।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें