रविवार 9 अगस्त को परम पूज्य श्रंमण संस्कृति के महाश्रमण मुनि सुधासागर जी महाराज का युवाओं को विशेष मार्गदर्शन उद्बोधन
युवाओं को विशेष मार्गदर्शन तीर्थ चक्रवर्ती परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी द्वारा
राजेश जैन दद्दू
इंदौर.
रविवार 9 अगस्त को परम पूज्य श्रंमण संस्कृति के महाश्रमण मुनि सुधासागर जी महाराज का युवाओं को विशेष मार्गदर्शन उद्बोधन. धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि धर्म प्रभावना समिति के तत्वाधान में धर्म, संस्कार और राष्ट्र निर्माण"में युवाओं के लिए विशेष अमृत प्रवचन. समिति ने सकल जैन समाज ने समस्त युवा संगठनों से समय पर उपस्थिति का किया आग्रह.
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज संसघ के पावन सान्निध्य में इंदौर नगर के समस्त जैन युवाओं के लिए विशेष प्रवचन एवं आशीर्वचन का आयोजन धर्म प्रभावना समिति द्वारा किया गया है. राहुल जैन स्पोर्ट्स ने कहा कि यह आयोजन सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति इंदौर एवं सकल जैन समाज इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में होगा.
रविवार 9 अगस्त 2026 समय दोपहर 2.30 बजे से तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर जिनालय के ऋषभ सभागृह में होगा. आनंद गोधा, मनीष गोधा, मंयक जैन, राकेश गोहिल, हर्ष जैन, आकाश कोल ने इंदौर समाज के समस्त युवा संगठन, मंडल, सोशल ग्रुप फेडरेशन, मुनि सेवा समिति, युवा प्रकोष्ठ, जैन युवा व्यायाम शाला एवं समस्त युवा संगठनों की संपूर्ण टीमों से सादर एवं विनम्र आग्रह किया है कि वे ससम्मान एवं समय पर उपस्थित होकर इस दिव्य अवसर का लाभ लें। दद्दू ने कहा कि युवा शक्ति को मिलेगी प्रेरणा.
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह विशेष प्रवचन युवाशक्ति को धर्म, संस्कार, सेवा, संगठन एवं राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा से जोड़ने का एक अमूल्य अवसर है. गुरुदेव के अमृतमय प्रवचनों एवं आशीर्वाद से युवा पीढ़ी को जीवन जीने की दशा एवं दिशा मिलेगी. धर्म प्रभावना समिति ने समस्त युवाओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक युवा साथियों को ठीक समय पर साथ लेकर पधारें, ताकि सभी गुरुदेव के सान्निध्य में धर्म लाभ प्राप्त कर सकें. धर्म प्रभावना समिति का कहना है कि "आपकी गरिमामयी उपस्थिति ही इस आयोजन की सफलता एवं सार्थकता है."
!! निवेदक : सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति इंदौर एवं सकल जैन समाज इंदौर!!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →