इंदौर
पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, राष्ट्रीय तैराक कोच श्री रमेश व्यास के गोताखोर को मिली बड़ी सफलता
Sunil paliwal-Anil bagora
● युवा गोताखोर उत्कर्ष जोशी, पलक शर्मा, प्रखर जोशी, रजत बागोरा को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर दी शुभकानाएं...
इंदौर। युवा गोताखोर पलक शर्मा, प्रखर जोशी ने लगातार तीसरे दिन भी इंदौर वासियों को दिल जीत लिया। दिल्ली में चल रही 65 वीं राष्ट्रीय तैराकी एव गोताखोरी प्रतियोगिता के अंतिम दिन श्री प्रखर जोशी ने स्वर्ण पदक हासिल कर बड़ी सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में प्रखर जोशी का यह तीसरा पदक है, पहले रजत ओर एक कांस्य पदक जीता फिर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। इस प्रकार उत्कर्ष जोशी ओर प्रखर जोशी ने मिल कर इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण 1 रजत ओर 1 कांस्य पदक हासिल कर कुल 5 पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। उत्कर्ष जोशी ने स्प्रिंग बोर्ड अंडर-19 बालक आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बच्चों ने अपनी सफलता का सारा श्रेय पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी, राष्ट्रीय तैराक कोच श्री रमेश व्यास को दिया। श्री रमेश व्यास के नेतृत्व में ही गोताखोर को बड़ी सफलता मिली। इसके साथ ही 14 वर्ष की बालिका ने तीन मीटर स्प्रिंग बोर्ड अंडर-14 बालिका आयु वर्ग में पलक शर्मा ने भी तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामचंद्र जी बागोरा के पोते श्री रजत मनोज बागोरा ने भी तीन मीटर स्प्रिंग बोर्ड में बालक अंडर-14 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीतकर सफलता हासिल की। उपरोंक्त जानकारी पालीवाल समाज के युवा समाजसेवी श्री मनीष जोशी (काका) ने पालीवाल वाणी को दी।
● श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर दी शुभकानाएं...
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी, कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवलाल पालीवाल (ईसरमंड), सुरेश दवे, धर्मनारायण पुरोहित, मुकेश उपाध्याय एवं पालीवाल वाणी समूह की ओर से श्री उत्कर्ष जोशी, प्रखर जोशी एवं रजत बागोरा को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने पर समाज अपने आप में गौरवान्वित महसूस कर रहा है। राष्ट्रीय तैराक कोच श्री रमेश जी व्यास एवं आप सभी विजेताओं क परिजनों की इस सफलता पर समाज आपके इस उत्कृष्ट परिश्रम के परिणाम स्वरूप हम सभी सौभाग्यशाली महसूस करते हैं और आपके उज्जवल भविष्य की मंगलकामएं करते हुए भगवान श्री चारभुजा नाथ और भेरूनाथ जी प्रार्थना करते है कि नित्यदिन आपको और अच्छी सौगात देकर पालीवाल समाज का नाम रोशन करते रहे।
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- sunil paliwal-Anil bagora...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406,9827052406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani&www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...