राहत भरी खबर : इंदौर में निगेटिव सेम्पल 7539 आए वही 1698 नए रिकॉर्डतोड कोरोना पॉजिटिव मामले
इंदौर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला-इंदौर डॉ. बी.एस. सैत्या दिनांक 18 अप्रैल 2021 कोरोना बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1698 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है. वही 9248 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 3473 रैपिड टेस्टिंग सैंपल प्राप्त किये गये थे. टेस्ट में 7539 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 91015 हो गई है. रिपीट पॉजिटिव सेम्पल 00 है, अपर्याप्त या खारिज सैंपल 11 मिले. 7 जनों की मौत के बाद आज दिनांक तक कुल 1054 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है. ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 11804 हो गई. विभिन्न अस्पतालों से 876 डिस्चार्च हुए. कल तक कुल सैंपल संख्या 1054962 तक पहुंच गई. 1 से लेकर 18 अप्रैल 2021 तक की शुरूआत कोरोना विस्फोट से बनी हुई, जो सर्वाधिक रिकॉर्ड शहर में कहर बरपा रही हैं.
● अपील : पालीवाल वाणी समाचार पत्र समस्त नागरिकों से अपील करता है कि घर के बाहर जाए या घर में रहें...मास्क का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें...सतर्क रहे...सुरक्षित रहे...शासन, प्रशासन की कोरोना गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन प्रतिदिन कीजिए...।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर क्यों पिछड़ा : अधिकारियों की फौज ने नाक कटाई-कर्मचारियों ने सम्मान दिलाया-कहाँ है इंदौर
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता