📅 Monday, 07 September 2026 | 05:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,132.81 ▼ -382.62 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,779.15 ▼ -118.55 (-0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,470 🥈 चांदी (1kg): ₹221,400 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
इंदौर

सब-जूनियर कुराश प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन, राज्य स्तरीय स्पर्धा में दिखाएंगे दम

📅 24 July 2026, 10:50 AM ✍️ Anil Bagora-Sunil paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सब-जूनियर कुराश प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन, राज्य स्तरीय स्पर्धा में दिखाएंगे दम
सब-जूनियर कुराश प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन, राज्य स्तरीय स्पर्धा में दिखाएंगे दम

महेश पुरोहित

इंदौर. नेहरू स्टेडियम में श्री राम मार्शल आर्ट्स अकादमी   द्वारा सब-जूनियर कुराश खिलाड़ियों के चयन के लिए एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ चयनकर्ताओं एवं अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

कोच महेश पुरोहित ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अगले माह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे वर्ष कड़ी मेहनत और लगन के साथ अभ्यास किया है तथा उन्हें विश्वास है कि वे प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर इंदौर का नाम रोशन करेंगे।

चयन प्रक्रिया को तकनीकी अधिकारियों- राहुल व्यास(महासचिव,एमेच्योर कुराश एसोसिएशन मध्य प्रदेश), महेश पुरोहित, दीपक जाट, लावण्या यादव, निष्ठा सोनी और लक्षिका वर्मा ने संपन्न कराया। वहीं खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में कोच आकाश तिवारी, सृष्टि तिवारी, पूजा प्रजापत, मोहिनी प्रजापत और प्रत्यक्ष पुरोहित खुशबू भगोरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया सहित ओम सिलावट, कपिल तिवारी, संजय धन्नालाल गोयल, गौरव जामदार, कैलाश बाथम, शिव दुब्बल, चेतन जोशी, निकुंज गोयल एवं डॉ. सुकेन दशोरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ट्रायल के बाद जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया, वशिष्ठ पुरोहित, रूद्र सिलावट, युगवीर गोसर, निशिक वर्मा, उमिका यादव, गौरिका यादव, ट्विंकल सिलावट, आरूषि ओढवाल, धानी ओढवाल, चाहत ओढवाल, अनाया भाबड़, मानव चौधरी, पुनीत सिलावट, हिमांशी वर्मा, अमन मुराडे, हिवा जोशी, आयुष्मान दुब्बल, पलक दुब्बल और तनव जोशी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों में क्वींस कॉलेज की छात्रा हिमांशी वर्मा तथा श्री राम मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कई खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा जेपीएस एकेडमी, सेंट पीटर स्कूल, वैष्णव स्कूल और जगदालय स्कूल के खिलाड़ियों ने भी चयन सूची में स्थान बनाया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें