📅 Friday, 25 September 2026 | 08:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,440 • 🥈 चांदी (1kg): ₹239,800 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
इंदौर

Paliwal Samaj : श्री चारभुजा नाथ जी की रेवाड़ी का नगर भ्रमण आज : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद

📅 14 September 2024, 01:32 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Paliwal Samaj : श्री चारभुजा नाथ जी की रेवाड़ी का नगर भ्रमण आज : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
Paliwal Samaj : श्री चारभुजा नाथ जी की रेवाड़ी का नगर भ्रमण आज : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद

इंदौर.

जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर पालीवाल धर्मशाला परिसर में विराजमान आराध्य प्रभु श्री चारभुजानाथ जी आज नगर भ्रमण करेंगे.

पालीवाल बंधुओं एवं सभी सम्माननीय समाजजनों से अनुरोध है कि आप सबके आराध्य देव प्रभु श्री चारभुजा नाथ के प्रति अटूट आस्था विश्वास और रजक रोटी देने वाले प्रभु श्री चारभुजा नाथ का डोल ग्यारस के महापर्व पर श्री चारभुजा नाथ मंदिर इंदौर से भव्य बैंड बाजे, डीजे, भजनों की गाड़ी में भजन मंडली के साथ भव्य शोभा यात्रा आज दिनांक 14 सितंबर 2024 शनिवार को शाम 6.00 बजे आरती पश्चात ठाकुर जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण करेगी इस दौरान आप और हम शोभायात्रा में शामिल होंगे.

शोभा यात्रा का मार्ग प्रभु श्री चारभुजा नाथ मंदिर जूना तुकोगंज इंदौर से तिलक पथ, इमली बाजार, सुभाष चौक, ऐतिहासिक धरोहर राजबाडा माँ अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा के सामने से भ्रमण करती हुई, यशवंत रोड से होते हुए मच्छी बाजार के मार्ग से माँ हरसिद्धि माता मंदिर मार्ग पर पहुंचेगी, वहाँ महाआरती के पश्चात पून : वापसी आराध्य प्रभु श्री चारभुजा नाथ मंदिर ंइंदौर पहुंचेंगी. जहां भजन कीर्तन के साथ महाप्रसादी का वितरण होगा. आप सभी समाज के जन मानस से अनुरोध करते हैं कि अपने आराध्य देव की भव्य शोभा यात्रा में अपने राजस्थानी वेशभूषा में पधार कर अपने आराध्य देव की शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग ले.

प्रबंध कार्यकारिणी ने समाजजनों से अपील की है कि शोभायात्रा में अधिक से अधिक समाजजन भक्तगण एवं मातृशक्ति सम्मिलित होकर भगवान के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपने समाज की संगठनात्मक एकता का परिचय दें एवं कल दिनांक 15 सितंबर 2024 रविवार को भव्य महाआरती पश्चात श्री चारभुजानाथ जी की प्रभु प्रसादी सःशुल्क रखी गई है. जो भी भक्त प्रभु प्रसादी में शामिल होना चाहता है, वो समाज की प्रबंध कार्यकारिणी से संपर्क कर सकता हैं. जिसकी सहयोग राशि मात्र ₹120 पर सदस्य रखी गई हैं. जो भी इच्छुक समाज जन इस प्रसादी में भाग लेना चाहते हैं, वह अपने-अपने क्षेत्र के प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों से व समाज कार्यालय से कार्ड प्राप्त कर सकते हैं और इस प्रभु प्रसादी में अपना अंशदान देकर प्रभु प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध करते हैं यह आयोजन आपका हमारा सभी का है इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का कष्ट करे.

भगवान श्री चारभुजा जी के भोग का प्रसाद ग्रहण करें. उक्त जानकारी अध्यक्ष श्री भुरालाल व्यास, मंत्री श्री विजय जोशी, श्री शिवलाल पालीवाल कोषमंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री शिव पुरोहित (जेतपुरा) तथा प्रबंधक कार्यकारिणी पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की हैं.

sunil paliwal-Anil Bagora

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें