📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज देवपुरी इंदौर में आयोजन : श्री हरि उत्सव में पधारे

📅 04 July 2025, 12:20 PM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज देवपुरी इंदौर में आयोजन : श्री हरि उत्सव में पधारे
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज देवपुरी इंदौर में आयोजन : श्री हरि उत्सव में पधारे

Anil Bagora

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के युवा समाजसेवी श्री विनोद पिता सेवाराम जी जोशी (ग्राम. कामा) ने पालीवाल वाणी को बताया कि समस्त पालीवाल ब्राह्मण समाज के साथियों को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि पालीवाल ब्राह्मण समाज धर्मशाला 44 श्रेणी इंदौर पूर्वी क्षेत्र देवपुरी कॉलोनी, कनाड़िया रोड़ इंदौर परिसर में विराजमान प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के स्थापना दिवस के पवित्र अवसर पर तिथि भड़िया नवमी दिनांक 4 जुलाई 2025 शुक्रवार को होने से एक भव्य संक्षेप आयोजन आयोजित किया जा रहा हैं. 

इस अवसर पर मंदिर को विशेष श्रृंगार से सजाया जा रहा हैं. इस पवित्र भाड़िया नवमी के उत्सव की जजमानी का अवसर श्री विनोद सेवाराम पुरोहित एवं पुरोहित परिवार (ग्राम. कामा) को सौभाग्य मिला. 

इस पावन तिथि भाड़िया नवमी को मंदिर की स्थापना की तृतीय वर्षगांठ आज दिनांक 4 जुलाई 2025 शुक्रवार संध्या महाआरती के तत्पश्चात भगवान लक्ष्मीनारायण को 101 किलो आमो का भोग अर्पण किया जाएगा एवं आने वाले श्रद्धालुओं को आम प्रसादी का वितरण किया जाएगा. श्री पुरोहित परिवार ने समस्त पालीवाल समाज एवं धर्मप्रेमी श्रद्वालुंजनों से विशेष अनुरोध के साथ आग्रह किया है कि इस शुभ अवसर पर सहपरिवार आप सभी जन सादर आमंत्रित हैं.

 ● कार्यक्रम स्थल : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी धर्मशाला देवपुरी, बंगाली चौराहा, कनाड़िया रोड़ इंदौर, मध्य प्रदेश 

 ● दिनांक : समय : दिनांक 4 जुलाई 2025 शुक्रवार संध्या काल 7.15

????आप बंधुवर से प्रार्थना है कि सहपारिवार श्री हरि उत्सव में पधारे...????

निवेदक : 

 ● श्री भूरालाल जी व्यास-अध्यक्ष

 ● श्री विजय जी जोशी-मंत्री

 ● श्री शिवलाल पालीवाल-कोषमंत्री

 ● प्रबंध कार्यकारिणी समिति श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर

 ● श्री सेवा मंडली-देवपुरी कॉलोनी इंदौर●

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें