नेहा कुंवर जिलाध्यक्ष अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सौंपी जिम्मेदारी
अनिल पुरोहित
इंदौर. अखिल भारत हिन्दू महासभा को मजबूती प्रदान करने के लिये संगठन के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री दिनेश सुगंधी जी, प्रदेश अध्यक्ष रोहित जी दुबे, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा, रोहित दुबे जी, प्रदेश अध्यक्ष की सहमती एवं संभाग अध्यक्ष श्री मोहितानंद महाराज जी अनुशंसा पर दिनांक 18 अक्टूबर 2025 से दो वर्ष के लिये अखिल भारत महासभा जिला अध्यक्ष पद पर नेहा कुंवर जी को नियुक्त किया गया.
इस नियुक्ति पर समस्त सनातनी किन्नर समुदाय, साधु संतों और महासभा से जुड़े पदाधिकारियों ने नंदलालपुरा डेरे पर नेहा कुंवर का अभिनंदन कर बधाई दी. इस अवसर पर सोनू चौहान सहायक महामंत्री, अभिजीत दीक्षित सहायक संगठन मंत्री विशेष रूप से उपस्थित थे.
उक्त जानकारी श्री रोहित दुबे प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत हिन्दू महासभा (म.प्र) ने पालीवाल वाणी को दी.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज