📅 Friday, 06 November 2026 | 03:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,310.01 ▲ +2,392.11 (+3.11%) • निफ्टी 50: 24,536.60 ▲ +725.80 (+3.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹191,100 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
इंदौर

मातृभाषा.कॉम व हिंदीग्राम द्वारा पत्र लेखन प्रतियोगिता संपन्न

📅 18 April 2020, 05:23 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मातृभाषा.कॉम व हिंदीग्राम द्वारा पत्र लेखन प्रतियोगिता संपन्न
मातृभाषा.कॉम व हिंदीग्राम द्वारा पत्र लेखन प्रतियोगिता संपन्न

इंदौर। मातृभाषा.कॉम व हिंदीग्राम द्वारा लॉक डाउन 2.0 का सदुपयोग करते हुए समूह में सम्मिलित सभी सदस्यों के बीच डिजिटल पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका संयोजन भावना शर्मा और अंजलि वैद ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागियों को एक चिट्ठी प्रधानमंत्री के नाम लिखना अनिवार्य था, जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्या, हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने विषयक सुझाव व आग्रह, कोरोना युद्ध से लड़ रहे योद्धाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पत्र लेखन स्पर्धा का मूल उद्देश्य पत्र लेखन विधा को पुनर्जीवित करके साहित्य का प्रसार करना है। इस प्रतियोगिता में डॉ. मनीला कुमारी-जमशेदपुर, डॉ. वासिफ़ काज़ी इंदौर, मंजू बिष्ट गाज़ियाबाद, संतोष कुमार वर्मा ’कविराज’ कोलकाता, डॉ. संध्या सिलावट इंदौर, पूनम कतरियार पटना, सीमा गर्ग मंजरी मेरठ, ऋतु ऊषा राय आज़मगढ़, नवनीता कटकवार बालाघाट, प्रतिभा पंचोली अलीराजपुर, अमिता रवि दूबे छत्तीसगढ़, परिणीता सिंहा गुरुग्राम,मुक्ता मिश्रा गुरुग्राम, दीपमाला पांडे रायपुर व दिल्ली से सुरभि सप्रू, मोनिका शर्मा ’मन’, कुसुमलता ’कुसुम’, गिरीश चावला, नूतन गर्ग, डॉ. विभा जोशी ’विभूति’, निकिता शर्मा, ओम प्रकाश, विजयलक्ष्मी भट्ट शर्मा, राधा गोयल ने भागीदारी का निर्वाह करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नाम पत्र लिखा। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ’अविचल’ ने सभी पत्र लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें