📅 Wednesday, 23 September 2026 | 11:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,250 🥈 चांदी (1kg): ₹243,300 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
इंदौर

अफवाहों की आंधी में थमे बाजार: राजबाड़ा समेत प्रमुख बाजारों में पसरा सन्नाटा

📅 25 March 2026, 10:27 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अफवाहों की आंधी में थमे बाजार: राजबाड़ा समेत प्रमुख बाजारों में पसरा सन्नाटा
अफवाहों की आंधी में थमे बाजार: राजबाड़ा समेत प्रमुख बाजारों में पसरा सन्नाटा

इंदौर. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक युद्ध जैसे माहौल की खबरों के बीच देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैली अफवाहों का असर अब बाजारों पर साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र राजबाड़ा, सीतलामाता बाजार, कपड़ा मार्केट और बर्तन बाजार—में असामान्य रूप से सन्नाटा पसरा रहा।

आम दिनों में जहां इन बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ती है, वहीं आज दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आए। बाजारों की रौनक जैसे अचानक गायब हो गई। व्यापारियों के अनुसार, अफवाहों के चलते लोगों में अनिश्चितता और घबराहट का माहौल बन गया है, जिससे खरीदारी पर सीधा असर पड़ा है।

कई व्यापारियों ने बताया कि दिनभर ग्राहक नहीं आने से कारोबार पूरी तरह ठप जैसा रहा। वहीं, कुछ लोगों ने जरूरी सामान की खरीद को भी टाल दिया है। बाजारों में फैली इस खामोशी ने सभी को हैरान कर दिया है।विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की अफवाहें न केवल आम जनजीवन को प्रभावित करती हैं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों पर भी नकारात्मक असर डालती हैं।  प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें