📅 Wednesday, 23 September 2026 | 12:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,230 🥈 चांदी (1kg): ₹251,200 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
इंदौर

मल्हारी मार्तंड पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई : महाप्रसादी सम्पन्न

📅 16 December 2025, 01:50 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मल्हारी मार्तंड पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई : महाप्रसादी सम्पन्न
मल्हारी मार्तंड पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई : महाप्रसादी सम्पन्न

अनिल पुरोहित

इंदौर. गोपाल मराठा समाज द्वारा मल्हार उत्सव और भरित भाकर महाप्रसादी आयोजित की गई। आयोजक गोपाल मराठा समाज अध्यक्ष मुन्ना हटकर ने बताया कि सतत पांचवे वर्ष 14 दिसम्बर 2025 रविवार को सुबह प्रात लालबाग के पीछे लाल बहादुर शास्त्री नगर भगवान मल्हारी मार्तंड मंदिर से भगवान की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।

यात्रा पुराने आरटीओ केशरबाग रोड से प्रारंभ होकर लाल बहादुर शास्त्री नगर, घनश्यामदास नगर, लाल बाग कोठी के पीछे भ्रमण करते हुए होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान विभिन्न मंचों से यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान समाज की महिलाएं और पुरुष महाराष्ट्रीय परिधान में भजन और नृत्य करते हुए चल रहे थे।

यात्रा मार्ग पर समन्वयन का जिम्मा सचिव मोहन गुरवे और अनिल जगमाकर ने संभाला। यात्रा समापन के बाद सभी भक्तों और अतिथियों ने पारंपरिक भरित भाकर महाप्रसादी प्रारंभ ग्रहण की। इस मौके पर महामंडलेश्वर  नितिन दास महाराज, पार्षद योगेश गेंदर, मोहन गुरुवे,, संजू शंकरराव हटकर, लीलाधर बंजारे, संजू बंजारे, किशोर सोनोने, रवि हटकर, विष्णु भास्कर, राजेश सदाशिव जगताप और कैलाश हटकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें