indoremeripehchan : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा सरकार के इशारे पर लेते हैं फैसले
इंदौर.
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि EC सरकार के इशारे पर फैसले लेती है। इसे लेकर कांग्रेस 13 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में आयोजित ‘रक्षाबंधन उत्सव’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2025 को मध्यप्रदेश में हुई कथित गड़बड़ियों और चुनावी अनियमितताओं का खुलासा किया जाएगा। जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि किस तरह की ‘चोरी’ मध्यप्रदेश में हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था में 71 साल की यात्रा के बाद भी आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था में 71 साल की यात्रा के बाद भी आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार यह महसूस हुआ है कि चुनाव आयोग सरकार के इशारों पर फैसले लेता है, जिससे चुनाव प्रणाली की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है।
पटवारी ने आरोप लगाया कि अगर चुनाव आयोग का रवैया इसी तरह रहा, तो यह जनता के भरोसे के साथ धोखा होगा। चुनाव आयोग का दायित्व है कि वह पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम करे, लेकिन हालिया घटनाओं से संदेह पैदा होता है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी पहले ही देश के चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठा चुके हैं और अब आयोग को इस पर स्पष्ट स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों पर आयोग को चुप नहीं रहना चाहिए और जनता के भरोसे को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज