📅 Thursday, 26 November 2026 | 02:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,938.28 ▲ +1,502.29 (+1.82%) • निफ्टी 50: 25,819.25 ▲ +469.60 (+1.85%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹121,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹147,700 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
इंदौर

सुप्रसिद्ध गुरु वलीवडेकर सर को आदरांजलि देंगे अग्रणी युवा स्लाइड गिटारिस्ट मनीष पिंगले

📅 18 September 2022, 12:56 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सुप्रसिद्ध गुरु वलीवडेकर सर को आदरांजलि देंगे अग्रणी युवा स्लाइड गिटारिस्ट मनीष पिंगले
सुप्रसिद्ध गुरु वलीवडेकर सर को आदरांजलि देंगे अग्रणी युवा स्लाइड गिटारिस्ट मनीष पिंगले

इंदौर। स्लाइड गिटार और गायन के क्षेत्र में शहर की पहचान रहे लब्ध प्रतिष्ठित कलाकार स्व. श्री विष्णु रामचंद्र वलीवडेकर की स्मृति में उनके सुशिष्य श्री मनीष पिंगले रविवार, 18 सितम्बर को शाम 7:30 बजे अभिनव कला समाज सभागार में आयोजित ‘गुरुवे नमः’ कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ राहुल बेने तबले पर सांगत करेंगे।

मनीष पिंगले युवा पीढ़ी के अग्रणी स्लाइड गिटारिस्ट माने जाते हैं। उनके गुरु श्री विष्णु रामचंद्र वलीवडेकर अपने जमाने के सितारा स्लाइड शो गिटारिस्ट एवं गायक माने जाते थे। पं. कुमार गंधर्व एवं पं. देवधर मास्टर के सुशिष्य पं. वलीवडेकर ने कई दशक पूर्व स्लाइड गिटार में नाम कमाया था। उनके सुशिष्य मनीष पिंगले आजकल मुंबई में रहकर संगीत जगत में स्थापित नाम बन चुके हैं तथा युवा पीढ़ी के अग्रणी स्लाइड गिटारिस्टों में शुमार किए जाते हैं। 

35 से अधिक देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुके श्री पिंगले के अनुसार श्री वलीवडेकर सर जितने अच्छे कलाकार और गुरु थे, उतने ही विनोदी भी। उनके साथ सीखना और हंसना साथ ही होता था। श्री पिंगले अभिनव कला समाज में स्लाइड गिटार पर शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगे एवं लोक संगीत तथा फ्यूज़न संगीत की झलकियाँ भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक बहुविध संस्कृतिकर्मी अलोक बाजपेयी ने बताया कि आयोजन सभी के लिए खुला एवं निःशुल्क है। सभी संगीतप्रेमी इसमें सादर आमंत्रित हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल