संपतिकर, जलकर व अन्य करो की बकाया राशि जमा कराने की अंतिम तिथि : आज अवकाश के दिन निगम केश काउण्टर चालु रहेंगे
इंदौर.
इंदौर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा एवं निगम महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव एवं राजस्व समिति अध्यक्ष श्री निरंजन चौहान ने बताया कि आज शहर के जागरूक करदाताओ से अपील की है कि अपने संपतिकर, जलकर व अन्य करो की बकाया राशि दिनांक 31 मार्च 2024 तक जमा कराकर शहर विकास में सहयोग प्रदान करे. एवं सरचार्ज से बचे इसके साथ ही समस्त राजस्व अमले को निर्देश दिये कि करदाताओ की सुविधा के लिये आज दिनांक 31 मार्च 2024 रविवार को अवकाश के दिन सुबह से ही निगम मुख्यालय, समस्त झोनल कार्यालय के समस्त केश काउण्टर खुले रहेगे,
जहां पर आसानी से करदाता बिना किसी कठिनाई के अपने कर की राशि जमा कर सकते है. आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन करदाताओं की सुविधा के लिए निगम के समस्त कैश काउंटर देर रात्रि तक खुले रखने के साथ ही कर जमा करने वाले करदाताओं के लिए बैठक एवं पेयजल की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे