📅 Wednesday, 23 September 2026 | 03:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,510 🥈 चांदी (1kg): ₹252,300 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

Jain wani : जैन समाज ने पत्रकार श्री मुले को शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार मिलने पर बधाई दी

📅 01 September 2025, 12:44 AM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : जैन समाज ने पत्रकार श्री मुले को शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार मिलने पर बधाई दी
Jain wani : जैन समाज ने पत्रकार श्री मुले को शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार मिलने पर बधाई दी

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

धर्म, समाज, संस्कृति की गतिविधियों एवं समाचारों को नईदुनिया समाचार पत्र में प्रमुखता से स्थान देने एवं प्रकाशित करने पर नगर की दिगंबर जैन समाज ने पत्रकार श्री रामकृष्ण मुले को श्री शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. 

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, धर्म समाज प्रचारक एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, मनोहर झांझरी, प्रदीप बड़जात्या, नरेंद्र वेद, मंयक जैन, महिला नेत्री श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, एवं श्रीमती मुक्ता जैन, रेखा जैन श्रीफल आदि ने बधाई दी.

दद्दू ने कहा कि श्री मुले अनुभव समृद्ध सर्वधर्म समभाव की सुरभि फैलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं एवं समाज के सभी धर्मों और वर्गों की गतिविधियों एवं खबरों को निष्पक्षता के साथ न केवल प्रकाशित करते हैं बल्कि संतो और महात्माओं के साक्षात्कार लेकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से भी पाठकों को परिचित भी कराते हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें