Jain wani : श्रमण शिरोमणि उपाधि से जगतपूज्य सुधासागर जी अलंकृत
राजेश जैन दद्दू
इंदौर.
जन जन के आराध्य श्रमण संस्कृति के महामहिम परम पूज्य गुरूदेव संत शिरोमणि श्री 108 विद्यासागर सागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक, आज्ञाकारी प्रिय शिष्य जन जन के हृदय सम्राट आराध्य गुरूदेव मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महामुनिराज जी को आज सोमवार दिनांक 29 सितंबर 2025अशोकनगर. इंदौर में आयोजित वृहत राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी में अखिल भारतीय विद्वत परिषद के तत्वावधान में 80 से अधिक विद्वान एवं विदुषियों के द्वारा जगत पुज्य मुनि श्री सुधा सागर जी को श्रमण शिरोमणि के नाम से उपाधि से अलंकृत किया गया.
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव ने यह उपाधि के लिए बोला की श्रमण को मैं रख लेता हूं और शिरोमणि आप लोग अपने पास रख लो. धन्य है गुरु देव गुरु देव ने अपनी मंगल देशना में हजारों की संख्या में समाज जन को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे गुरुदेव संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज में ने सन् 1983 में सबसे बड़े पद मुनि पद बैठा दिया था, उससे बड़ा पद दुनिया में नहीं है, और मुझे चाहिए भी नहीं. पूज्य श्री ने बोला कि मेरी सबसे बड़ी उपाधि है कि मैं संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज जी के चरणों की धूल हूँ. धन्य हैं ऐसे साधना के सर्वोच्च शिखर पर विराजमान निस्पृही संत सुधा सागर महामुनि राज.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित
राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : इंदौर में 'छात्रों की गूंज' में उठा शिक्षक भर्ती का मुद्दा अब राष्ट्रीय स्तर पर गूँजा
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत निराश्रित : इंदौर नगर निगम में MIC सदस्य श्री मनीष शर्मा (मामाजी) की झलक