📅 Wednesday, 23 September 2026 | 07:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,520 🥈 चांदी (1kg): ₹253,500 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

Jain wani : महान संत संघों का बड़ा गणपति चौराहा पर भव्य मंगल मिलन : श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे

📅 12 June 2025, 11:57 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : महान संत संघों का बड़ा गणपति चौराहा पर भव्य मंगल मिलन : श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे
Jain wani : महान संत संघों का बड़ा गणपति चौराहा पर भव्य मंगल मिलन : श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

बड़ा गणपति चौराहा पर महान संत प्रणुतसागर महाराज ससंघ, सुयशसागर महाराज ससंघ व आचार्यश्री विप्रणत सागर जी महाराज संसघ का भव्य मंगल मिलन हुआ.

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री प्रणुतसागर जी महाराज बीसपंथी मंदिर से समाज जनो के साथ सभी संतो के अगवानी हेतु बड़ा गणपति चौराहे पर पहुंचे, वहां पधारे पांच निर्गंथ संतों की अगवानी की व एक दूसरे से प्रति नमोस्तु कर तीन परिक्रमा के साथ भव्य मिलन हुआ.

जब  संत आपस में मिले, तो वहां उपस्थित समाज जन ''भाव विभोर'' हो गए और नमोस्तु शासन जयवंत हो का गुंजायमान किया. बींस पंथी मंदिर के मनमोहन झांझरी व राजेश पांड्या की अगुवाई में समाज के वरिष्ठ जनों ने सभी संतो की ढोल धमाकों व बैंडबाजों के साथ भक्ति नृत्य करते हुए उन्हें शोभायात्रा के रूप में बीसपंथी मंदिर प्रवेश कराया. वहां उपस्थित महिलाओं ने मस्तक पर मंगल कलश रख उनकी वंदना करते हुए मंगल प्रवेश मंदिर में करवाया तत् पश्चात भगवान का पंचामृत अभिषेक, शांति धारा के पश्चात मुनियों की मंगल दिव्या देशना संपन्न हुई. 

कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेंद्र पाटनी ने किया. भोला टोंग्या ने मुनिसंघ के चरणों में श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर प्रिसपाल टोंग्या, राजेंद्र सोनी, पवन बेन, शैलेश काला, सुनील गोधा, प्रतिपाल टोंग्या, टी के वेद सहित अनेक समाज जन बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. अंत में आभार अजयपाल टोंग्या ने माना.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें