📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

श्री सारस्वत ब्राह्मण समाज का अंतरर्राष्ट्रीय महासम्मेलन 20 और 21 दिसंबर को जोधपुर में होगा आयोजन

📅 25 August 2025, 12:40 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री सारस्वत ब्राह्मण समाज का अंतरर्राष्ट्रीय महासम्मेलन 20 और 21 दिसंबर को जोधपुर में होगा आयोजन
श्री सारस्वत ब्राह्मण समाज का अंतरर्राष्ट्रीय महासम्मेलन 20 और 21 दिसंबर को जोधपुर में होगा आयोजन

आयोजन को लेजर बैठक आहूत : जोधपुर के पूर्व महापौर श्री ओझा का हुआ सम्मान 

अनिल पुरोहित...M.747 046 3400

इंदौर. आगामी 20 और 21 दिसंबर 2025 को राजस्थान के जोधपुर में श्री सारस्वत ब्राह्मण समाज का अंतरर्राष्ट्रीय महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा हैं. इस वैश्विक महासम्मेलन से पूर्व समाज की वरिष्ठों द्वारा देशभर में बैठके आयोजित की जा रही हैं. इसी कड़ी में शनिवार को तुलसीनगर डी बी सिटी में महासम्मेलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.

श्री सारस्वत ब्राह्मण समाज और सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि आगामी महासम्मेलन पर चर्चा के लिए जोधपुर के पूर्व महापौर और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा विशेष रूप से पधारे थे. शनिवार को डीबी सिटी में बैठक से पूर्व सारस्वत ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने श्री ओझा का सम्मान किया. इसके बाद जोधपुर महासम्मेलन से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा हुई.

आगामी 20 और 21 दिसंबर 2025 को जोधपुर में होने वाले सारस्वत ब्राह्मण समाज महासम्मेलन के सूत्रधार श्री घनश्याम ओझा ने बताया कि इस सम्मेलन में भारत वर्ष के अलावा 25 देश से समाज के लोग शिरकत कर रहे हैं. इस महासम्मेलन में वरिष्ठों और युवाओं के साथ विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है. 

सारस्वत समाज के युवा आईपीएस, आईएएस, आई आर एस और आईएफएस जैसे प्रतिष्ठित सेवाओं में अधिक चुने जाएं इसके लिए निःशुल्क कोचिंग, समाज का जरूरी डेटा ऐप के माध्यम से लॉन्च करने, कश्मीर से विस्थापित समाजजनों की मदद जैसे विषय महासम्मेलन में प्रमुख रहेंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें