📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : शिवसेना युवा सेना ने कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

📅 26 August 2025, 10:48 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : शिवसेना युवा सेना ने कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
indoremeripehchan : शिवसेना युवा सेना ने कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

अनिल पुरोहित

इंदौर.

अखिल भारतीय बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दलित समाज के प्रखर नेता श्री मनोज परमार को पिछले कुछ समय से असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं.

दिनांक 11 अगस्त 2025 को शाजापुर जिले के ग्राम पनवाड़ी में आयोजित समरसता बौद्धिक समारोह में श्री परमार द्वारा दिए गए भाषण के अंशों को तोड़-मरोड़कर कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित किया गया. इसके बाद से उन्हें “सिर तन से जुदा” जैसी गंभीर धमकियाँ मिल रही हैं. शिवसेना युवा सेना के जिला प्रमुख धनराज दामके ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री परमार लंबे समय से दलित अत्याचार, लव जिहाद और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनकी बढ़ती लोकप्रियता और समाज में सक्रिय भूमिका से असामाजिक एवं कट्टरपंथी तत्व उन्हें निशाना बना रहे हैं.

इस संदर्भ में माननीय कमिश्नर महोदय इंदौर संतोष सिंह जी को ज्ञापन दिया गया है, जिसके माध्यम से श्री परमार को तत्काल प्रभाव से पुलिस सुरक्षा (गनमैन सहित) उपलब्ध कराने की मांग की गई हैं. ज्ञापन का वाचन करते हुए धनराज दामके ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस प्रशासन एक  समाजसेवी नेता के जीवन की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम तत्काल उठाएगी.

इस अवसर पर सर्वश्री परमजीत सिंह मेंकन, शिवसेना संभाग प्रमुख इंदौर, लक्ष्मण राम कुमावत, शिवसेना जिला प्रमुख इंदौर, प्रियंका नामदेव, महिला जिला प्रमुख इंदौर, धनराज दामके युवा सेना शिवसेना जिला प्रमुख इंदौर, के साथ माया शर्मा जी, चंदन कायस्त, बंशी सोनगरा, विकास चौहान, अमन ग्रेवाल, सागर, संजय कलमें,सुनील सोलंकी, गोलू परमार,, मनोज जी टेलर साहब, हेमंत बत्तीसे, रितेश परमार, शिव भैया, मनीष शिंदे जी, इमरती जी अहीरवाल, राहुल सांवले, धर्मेंद्र जोशी, गिरधारी लाल जी कुमावत, सुरेश मालपानी, सूरज चौहान, विशाल जी साठे और सैकड़ो युवा सेना शिवसेना के कार्यकर्ता की गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज की गई. 

संपर्क संवाद : धनराज दामके जिला प्रमुख, युवा सेना शिवसेना इंदौर, मध्यप्रदेश

मो. 9755313910

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें