📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : मिनी ट्रक ने मारी कई लोगों को टक्कर, एक महिला घायल

📅 28 September 2025, 12:43 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : मिनी ट्रक ने मारी कई लोगों को टक्कर, एक महिला घायल
indoremeripehchan : मिनी ट्रक ने मारी कई लोगों को टक्कर, एक महिला घायल

इंदौर.

रावजी बाजार क्षेत्र में रात के समय लोहामंडी, सियागंज के लिए ट्रक आते है। शनिवार रात को एक मिनी ट्रक रास्ते से गुजरा और बेकाबू हो गया। वह कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक लोडिंग रिक्शा से टकराया और फिर आगे नहीं बढ़ा।

इंदौर में ट्रक के कारण फिर हादसा हो गया। रावजी बाजार के व्यस्त मार्ग पर आए मिनी ट्रक ने कई वाहन चालकों को टक्कर मार दी। इसमें एक महिला घायल हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रायवर ने कहा कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे और वाहन बेकाबू हो गया था। पुलिस ने ड्रायवर का मेडिकल टेस्ट भी कराया, हालांकि वह शराब के नशे में नहीं मिला।

इंदौर में पिछले दिनों बड़ा गणपति क्षेत्र में ट्रक ने तीन लोगों को जान ले ली थी और पंद्रह से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस जवान शहर के एंट्री पाइंट पर तैनात रहते है और भारी वाहनों को नहीं आने देते है। रावजी बाजार क्षेत्र में रात के समय लोहामंडी, सियागंज के लिए ट्रक आते है। शनिवार रात को एक मिनी ट्रक रास्ते से गुजरा और बेकाबू हो गया। वह कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक लोडिंग रिक्शा से टकराया और फिर आगे नहीं बढ़ा।

इस हादसे में एक महिला घायल हुई है,जबकि कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। टक्कर से मिनी ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। लोगों ने ड्रायवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। ड्रायवर ने कहा कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। इस कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को थाने भिजवाया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें