📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : इंदौर विधायक मेंदोला के खास रहे जीतू चौधरी की पोस्ट से मचा हड़कम्प

📅 19 September 2025, 01:10 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : इंदौर विधायक मेंदोला के खास रहे जीतू चौधरी की पोस्ट से मचा हड़कम्प
indoremeripehchan : इंदौर विधायक मेंदोला के खास रहे जीतू चौधरी की पोस्ट से मचा हड़कम्प

''मेरे साथ होने वाली हर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ विधायक रमेश मेंदोला होंगे...''

इंदौर. इंदौर के दो नम्बरी विधायक मेंदोला के खास रहे जीतू चौधरी की पोस्ट से मचा हड़कम्प, बोले-''डलवा देना जेल में... मुझे मौत का भी खौफ नहीं... मैं किसी से नहीं डरता...''

इंदौर में 'दो नम्बर' की राजनीति में तब हड़कम्प मच गया, जब विधायक रमेश मेंदोला के खास रहे जीतू चौधरी ने अपने ही 'दादा दयालु' को आड़े हाथों ले लिया. जीतू चौधरी ने एक के बाद एक कई पोस्ट कर सबको सकते में डाल दिया. जीतू चौधरी ने यहां तक कहा कि ''मैं मरने से नहीं डरता... मौत जब आना होगी आ जाएगी... जेल में डलवा दो... मेरे साथ अगर कोई घटना-दुर्घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ विधायक रमेश मेंदोला होंगे.''

दरअसल, यह पोस्ट जीतू चौधरी ने क्षेत्र के कनेक्श्वरी ग्राउंड में होने जा रहेm गरबा महोत्सव को लेकर की है. चौधरी ने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि निःशुल्क होने वाले गरबे में 100 से 500-1000 रुपए तक लिए जा रहे हैं. शायद इस बात पर विधायक रमेश मेंदोला या उनके समर्थक चौधरी से नाराज हुए होंगे, जिसके चलते चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने 'दादा दयालु' के खिलाफ ही पोस्ट कर दी. चौधरी को यह भी खौफ है कि उनकी जान भी जा सकती है या उन्हें जेल में भी डाला जा सकता है..!

पहले भी हो चुका ऑडियो वायरल...

  • जीतू चौधरी का कुछ साल पहले भी एक ऑडियो वायरल हो चुका है, जिसमें वह किसी से बात करते हुए कहते हैं- ''मुझे रमेश मेंदोला मत समझना.'' खैर...! अब देखना होगा कि चौधरी की इस पोस्ट पर विधायक मेंदोला का क्या 'एक्शन' होगा...!
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें