📅 Sunday, 06 September 2026 | 08:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
इंदौर

indoremeripehchan : इंदौर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

📅 29 May 2025, 10:34 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : इंदौर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार
indoremeripehchan : इंदौर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

जगदीश परमार 

इंदौर. इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने आईपीएल सट्टे के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी एक फ्लैट में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे, जिसमें वे कर्नाटक की सट्टा एप 'रेडी अन्ना' का उपयोग कर रहे थे।

पुलिस ने बरामद किए कई सामान : पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 मोबाइल फोन, 6 टैबलेट और लाखों रुपये का हिसाब-किताब बरामद किया है। इसके अलावा, पुलिस ने पाया कि आरोपी फर्जी नाम से जारी किए गए मोबाइल सिम का उपयोग कर रहे थे और उन्होंने अपनी आईडी ब्लॉक कर दी थी ताकि पुलिस कार्रवाई की भनक न लगे।

आरोपियों के नाम : गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अर्पित पुत्र वीरेंद्र कुमार केशवानी, राहुल पुत्र दिनेश रजक, शुभम पुत्र नीलकमल जैसवाल, अनिकेत पुत्र राजेश कुमार पटेल, अजय पुत्र मुन्नालाल जैसवाल और अमित पुत्र लालजी गौतम शामिल हैं।

पुलिस जांच में जुटी : लसूड़िया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों से गहराई से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित ने ही अन्य सभी आरोपियों को सट्टा रैकेट में शामिल किया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें