📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : नगर निगम के सफाई दरोगा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

📅 26 September 2025, 02:04 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : नगर निगम के सफाई दरोगा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
indoremeripehchan : नगर निगम के सफाई दरोगा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

निगम का सफाई दरोगा रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया

इंदौर. सरकारी विभागों में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद भी रिश्वत के मामले कम नहीं हो रहे है. रिश्वत लेते हुए कर्मचारी-अधिकारी लोकायुक्त की कार्रवाई की जद में आ रहे हैं. इसी कड़ी में इंदौर में लोकायुक्त की टीम ने नगर निगम के सफाई दरोगा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के मुताबिक फरियादी मनोज चौहान ने शिकायत की कि ट्रैक्टर को C-21 मॉल का मलबा साइट पर डालने के लिए 500 रुपए रोजाना किराए पर लगाया गया था. 24 सितंबर को निगम जोन क्रमांक 22 के दरोगा गोपाल पटोना और भरत मुराड़िया सुपरवाइजर थर्ड आई कंपनी के ट्रैक्टर पकड़ लिया और बोला कि मलबे के साथ में कचरा भी है. ट्रैक्टर रोककर रखा गया साथ ही ₹10 हजार में ट्रैक्टर छोड़ने और नहीं देने पर जब्त करने की धमकी दी थी. जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त से की थी. लोकायुक्त ने आज दरोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया. रिश्वत लेते समय निगम कर्मचारी ने ट्रैक्टर चालक से भविष्य में कोई दिक्कत नहीं होने का भरोसा भी दिलाया था. फिलहाल लोकायुक्त पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें