📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : रेलवे की लाखों की टोकन मशीनें बंद पड़ी है, आरक्षण रेल यात्री परेशान

📅 15 July 2025, 01:44 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : रेलवे की लाखों की टोकन मशीनें बंद पड़ी है, आरक्षण रेल यात्री परेशान
indoremeripehchan : रेलवे की लाखों की टोकन मशीनें बंद पड़ी है, आरक्षण रेल यात्री परेशान

इंदौर. रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने रतलाम मंडल के तीन प्रमुख स्टेशनों पर स्थापित रेलवे आरक्षण कार्यालयो पर 860000/-₹  की टोकन मशीनें जो इंदौर के अलावा उज्जैन, रतलाम पर लगी है । विगत 6 माह से अधिक समय से बंद पड़ी है। आरक्षण कराने वाले यात्री हैरान-परेशान हो रहे हैं। आये दिन लाइनें (कतारे) लगाने के बारे में यात्रियों  को लड़ते देखा जो सकता है।

श्री वर्मा ने  आरक्षण कार्यालय रेलवे इंदौर की टोकन मशीन बंद करने के बारे में 7 नवंबर 2024 को ही को डी. आर. एम. रतलाम के नाम इंदौर इंदौर सी.एम. आई.को शिकायती ज्ञापन सौंपा था, किंतु टोकन मशीन वापस चालू करने की कोई प्रक्रिया नहीं की गई।

रेलवे के अधिकारीगण इंदौर, उज्जैन एवं रतलाम की टोकन मशीने चालू करने के लिए क्यों नहीं दिलचस्पी ले रहे हैं? सोचने का विषय है,जबकि रेलवे प्रशासन ने वर्ष 2022 को मशीनें 860000/-₹  में क्रय की थी। आरक्षण यात्रियों को कतार (लाइन) के लिए मशीनें क्रय की गई है।

मशीने बंद होने के कारण आरक्षण करने वाले यात्रीगण हैरान- परेशान देखे जा सकते हैं  कार्यालय पर आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। वर्मा ने पश्चिम रेलवे के नवनियुक्त जी.एम. श्री विवेक कुमार गुप्ता से मांग की है कि टोकन मशीनों के इंचार्ज रेलवे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हे दंडित किया जावे। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एंव इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी जी को भी अवगत कराया जावेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें