इंदौर
इंदौर प्रेस क्लब ने डॉ. वंदना जोशी को महिला गौरव सम्मान से नवाजा
नैवेद्य पुरोहित
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई और विधायक उषा ठाकुर ने किया सम्मानित
नैवेद्य पुरोहित
इंदौर. इंदौर प्रेस क्लब में शुक्रवार 13 मार्च को आयोजित एक भव्य समारोह में पालीवाल ब्राह्मण समाज की गौरवशाली डॉ. वंदना जोशी को ’महिला गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें विधायक उषा ठाकुर और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (ताई) के हाथों प्राप्त हुआ.
डॉ. वंदना जोशी, श्रीमती कंचन जोशी एवं स्वर्गीय बसंत कुमार जोशी (ग्राम.जावद) की सुपुत्री हैं, जिन्होंने अपने जीवन में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं और समाज में अपनी पहचान एक प्रतिष्ठित नाम के रूप में बनाई हैं. यह सम्मान उनके लिए न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे पालीवाल ब्राह्मण समाज के लिए गर्व की बात हैं.
इस समारोह में डॉ. वंदना जोशी के साथ-साथ अन्य प्रतिभाशाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिनमें सुश्री जयश्री पिंगले और सुश्री मनीषा दुबे को ’लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ दिया गया. उनके अलावा महिला गौरव सम्मान डॉ सोनाली सिंह नरगुंदे एवं डॉ जमना मिश्रा को भी प्रदान किया गया. इसके अलावा, ’विशिष्ट सम्मान’ से भी कई महिलाओं को नवाजा गया. इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका प्रियंका पांडेय, महिला कार्यकारी सदस्य पूनम शर्मा, अध्यक्ष दीपक कर्दम और मार्गदर्शक श्री अरविंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित थे.
’महिला गौरव सम्मान’ से सम्मानित मातुशक्ति को सर्वश्री पालीवाल वाणी समाचार पत्र, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल किरण, श्री लक्ष्मीनारायण मंड़ल, श्री सांवरिया रामायण मंड़ल, श्री चारभुजा पैदल यात्री संघ, पालीवाल जय अंबे ग्रुप, महिला मंडल की ओर से श्रीमती निकिता पालीवाल, नंदनी पुरोहित, अर्पणा नागदा, श्रीमती दुर्गा जोशी, लीना पालीवाल, विध्या बागोरा, पुष्पा पालीवाल (पुष्प), शारदा जोशी, सुनीता पालीवाल, सुनीता जोशी, संगीता पालीवाल, श्रीमती संगीता जोशी, योगिता जोशी, अनिता पालीवाल, हेमा दवे, भावना बागोरा, भावना पालीवाल, राधा जोशी सहित कई संगठनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी.





