📅 Thursday, 03 September 2026 | 07:09 AM IST
FB X
लाइव सेंसेक्स: 76,570.35 ▼ -386.95 (-0.50%) निफ्टी 50: 23,914.45 ▼ -165.95 (-0.69%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,018 🥈 चांदी (1kg): ₹245,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
इंदौर

indore news : सरस्वती शिशु मंदिर में सोलह संस्कारों में से एक विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन

📅 17 March 2024, 05:52 PM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : सरस्वती शिशु मंदिर में सोलह संस्कारों में से एक विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन
indore news : सरस्वती शिशु मंदिर में सोलह संस्कारों में से एक विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन

इंदौर : मां अहिल्या की नगरी इंदौर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर- ए में भावी युवा पीढ़ी का भारतीय संस्कृतिनुसार सोलह संस्कारों में से एक विद्यारम्भ संस्कार का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में 114 भैया/बहिनों का आगामी शैक्षणिक सत्र पूर्व उनके अभिभावकों ने विद्यारभ्म संस्कार पूर्ण विधि-विधान से पूजन कर किया. इस संस्कार समारोह में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा के शिशुवाटिका प्रान्तीय संयोजक  श्री सत्यनारायण शर्मा ने अपने उद्बोधन मे विद्यारंभ संस्कार का महत्व बताया.

इस अवसर पर सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा की प्रांतीय सह सचिव श्रीमती हीना नीमा व इंदौर विभाग के विभाग समन्वयक श्री महेंद्र पाल सिंह सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे. पूजन पूर्व आचार्य श्री सुरेश जी शर्मा द्वारा संपन्न कराई गयी.

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संगीता चौहान दीदी ने उपस्थित अभिभावकों एवं भैया/बहिनों का आभार व्यक्त किया. पूजन पश्चात् प्रसाद, अल्पाहार व उपहार वितरण किया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें