📅 Saturday, 26 September 2026 | 07:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,100 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

indore news : स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

📅 04 March 2024, 11:29 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
indore news : स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

● कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

इंदौर : भारत माता के लाडले सपूत एवं गरीबों के मसीहा स्वर्गीय श्री अर्जुन सिंहजी की 13 वीं पुण्यतिथि पर इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत चड्डा ने स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुवे इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा कहा कि स्व.अर्जुन सिंहजी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री एवं पंजाब के राज्यपाल रहे। उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह देश की राजनीति की दिशा को देने वाले राजनेता थे। गरीब एवं सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए उन्होंने कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें काम किया और उन्हें लाभ पहुंचाया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सदाशिव यादव,प्रमोद टंडन,ठाकुर जितेंद्र सिंह, देवेंद्रसिंह यादव ने चित्र पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि सभा में अक्षय तिवारी, जौहर मानपुरवाला, मुकेश यादव, राकेश सिंह यादव, बद्री शर्मा, किरण जिरेती, गुड्डू शुक्ला, आशीष यादव, भूपेंद्र चौहान, अतीक गोहर, अजय शर्मा,काले खां,आरबी भदोरिया, राजा राम बोरासी, शिव बाबा, दीपक नागा, अनिल ओझा, अजीत ठाकुर, प्रकाश जोशी, मुन्ना ठाकुर, प्रकाश तिवारी, कैलाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें