📅 Sunday, 08 November 2026 | 08:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore news : जिला व सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में कल अवकाश नहीं रहेगा : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में अवकाश रहेगा

📅 12 January 2025, 12:20 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : जिला व सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में कल अवकाश नहीं रहेगा : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में अवकाश रहेगा
Indore news : जिला व सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में कल अवकाश नहीं रहेगा : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में अवकाश रहेगा

इंदौर. कल 13 जनवरी 2025 सोमवार को जिला व सत्र न्यायालय इंदौर और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में कल अवकाश नहीं रहेगा, जिला व सत्र न्यायालय और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में काम-काज नियमित रूप से होगा. वहीं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में सोमवार को अवकाश रहेगा. “मकर संक्रान्ति“ के उपलक्ष्य में दिनांक 14 जनवरी 2025 मंगलवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में अवकाश रहेगा.

इंदौर अभिभाषक संघ इंदौर के पूर्व अध्यक्ष श्री गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने पालीवाल वाणी को बताया है कि कल दिनांक 13 जनवरी 2025 सोमवार को जिला न्यायपालिका में (जिला व सत्र न्यायालय और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में) कामकाज नियमित रूप से होगा. कल दिनांक 13 जनवरी 2025 सोमवार को जिला न्यायपालिका (जिला व सत्र न्यायालय और उसके अधीनस्थ न्यायालयों) में अवकाश घोषित नहीं किया है, जबकि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ और उसकी दोनों खण्डपीठों में सोमवार को अवकाश रहेगा.

वहीं मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में दिनांक 14 जनवरी 2025 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और जिला न्यायपालिका में (जिला व सत्र न्यायालय और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में) अवकाश रहेगा.

अधिकतम जानकरी के लिए इंदौर अभिभाषक संघ इंदौर के पूर्व अध्यक्ष श्री गोपाल कचोलिया अभिभाषक मोबाईल संवाद 9827094681 पर संपर्क कर सकते हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें