Indore News : प्रथम अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर लाखों की संख्या में जनमानस ने किया श्रीश्री के साथ ध्यान
इंदौर. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित प्रथम अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता गुरु श्रीश्री रविशंकर जी द्वारा लोगो को ऑनलाइन के माध्यम से करीब 30 मिनिट तक लाइव ध्यान करवाया। 20 लाख से अधिक लोगों ने इस अवसर पर ध्यान किया।

संस्था के शिक्षकों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा समस्त मध्यप्रदेश में कई जगहों पर ध्यान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के कई शासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालयों में छात्रों को ध्यान का महत्व बताते हर ध्यान करवाया गया।
संस्था के द्वारा प्रदेश के विभिन्न समाज के लोगो प्रदेश के विभिन्न केंद्रीय तथा जिला जेल के कैदियों को भी तनाव राहत हेतु ध्यान का अनुभव करवाया गया।
इसके साथ ही विभिन्न कॉलोनी में, बैंकों में , स्टेट प्रेस क्लब, मप्र पत्रकार में शहर के कई गार्डन,निजी कंपनियों में भी ध्यान शिविर आयोजित किये गए जिससे तनाव भरे इस समय में लोगो को एक नया अनुभव प्राप्त हुआ।
आपको बताते चले कि आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर जी के ध्यान बड़ी आसानी से किये जा सकने वाले है व विश्वभर में बड़े लोकप्रिय है। 155 से अधिक देशों में संस्था के ध्यान शिविर नियमित आयोजित होते रहते है।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित
राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : इंदौर में 'छात्रों की गूंज' में उठा शिक्षक भर्ती का मुद्दा अब राष्ट्रीय स्तर पर गूँजा
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत निराश्रित : इंदौर नगर निगम में MIC सदस्य श्री मनीष शर्मा (मामाजी) की झलक